Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsSSC CHSL Result 2023, Cut Off : सीएचएसएल टियर-1 रिजल्ट जारी, EWS...

SSC CHSL Result 2023, Cut Off : सीएचएसएल टियर-1 रिजल्ट जारी, EWS से ऊपर गई OBC की कटऑफ


ऐप पर पढ़ें

SSC CHSL Result 2023, Cut Off : कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2022 के टियर-वन का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। 9 से 21 मार्च तक आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में 40224 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 5946, ओबीसी 12960, एससी 9414, एसटी 3189, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 7132, ईएसएम 2247 और दिव्यांग वर्ग में 1786 अभ्यर्थी सफल हैं। टियर-टू परीक्षा 26 जून को प्रस्तावित है।

SSC CHSL Result 2023, Cut Off : कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स

कैटेगरी    कटऑफ मार्क्स        उपलब्ध उम्मदीवार

अनारक्षित     157.72984     5496*

एससी     135.46972           7414

एसटी    125.79702             3189

ओबीसी     153.25024     12960

ईडब्ल्यूएस     151.02975     7132

ईएसएम     97.98679            2247

ओएच     122.72118             729

एचएच     86.70978                 455

वीएच     138.31927                347

पीडब्ल्यूडी- अन्य 83.24763       255

कुल —                                   40224

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 2022 की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 3 अप्रैल तक का समय दिया गया था। एसएससी सीएचएसएल के करीब 4500 पदों के लिए 3235474 आवेदन आए थे। एसससी की इस भर्ती परीक्षा के जरिए एलडीसी, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट व डेटा एंट्री ऑपरेटर के करीब 4500 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

न्यूनतम मार्क्स 

अनारक्षित – 30 फीसदी

ओबीसी/ईडब्ल्यूएस – 25 फीसदी

अन्य सभी श्रेणियां :- 20 फीसदी

उम्मीदवारों के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट यानी https://ssc.nic.in शीघ्र हीअपलोड की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments