Friday, February 7, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsSSC Delhi Police Constable bharti: कांस्टेबल के 7547 पदों पर 32 लाख...

SSC Delhi Police Constable bharti: कांस्टेबल के 7547 पदों पर 32 लाख दावेदार


ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (महिला व पुरुष) एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2023 के लिए कर्मचारी चयन आयोग को देशभर से रिकॉर्ड 32 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एसएससी ने 7547 पदों के लिए एक सितंबर से चार अक्क्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। एक आरटीआई के जवाब में आयोग ने बताया कि इस भर्ती के लिए 18 से 25 आयुवर्ग के 32,43,083 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

स्पष्ट है कि एक-एक पद पर औसतन 430 बेरोजगार मैदान में हैं। इनमें से ओबीसी वर्ग के सर्वाधिक 13,33,330 आवेदक शामिल हैं। अनुसूचित जाति के 8,043,31 और अनारक्षित वर्ग के 5,39,365 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उसके बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग से 3,46,076 और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के 2,19,981 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है। 7547 पदों में महिलाओं के 2491 पद शामिल हैं। कांस्टेबल भर्ती 2023 की कम्प्यूटर आधारित पहले चरण की परीक्षा 14, 15, 16, 17, 20, 21, 22, 23, 24, 28, 29 व 30 नवंबर और एक से तीन दिसंबर तक प्रस्तावित है।

दो साल बाद आई भर्ती बढ़े तीन लाख दावेदार

 एसएससी ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए तीन साल बाद आवेदन लिया है। इससे पहले 2020 में यह भर्ती आई थी। उस समय विज्ञापित 5846 पदों के लिए 28,96,045 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 14 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच होगी। जल्द ही इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। चयनितों को लेवल-3 (21700- 69100 रुपये) का वेतनमान मिलेगा। 

एग्जाम पैटर्न

कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में एक-एक अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, 25 रीजनिंग, 15 न्यूमेरिकल एबिलिटी और दस प्रश्न कम्प्यूटर से जुड़े होंगे। प्रत्येग गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटेगा। फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा। सेलेक्श की मेरिट लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों से ही बनेगी।

 

 

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments