[ad_1]
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मई-जून 2024 में आयोजित होने वाली छह भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। इनमें तीन विभागीय भर्ती परीक्षाएं हैं। शेड्यूल के मुताबिक एसएससी सीपीओ यानी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2024 की टियर-1 परीक्षा का आयोजन 9, 10 और 13 मई 2024 को होगा। एसएससी कैलेंडर 2024-25 के मुताबिक इस भर्ती का नोटिफिकेशन 15 फरवरी 2024 को जारी होना है। आवेदन के लिए 14 मार्च तक का समय मिलेगा। इस भर्ती में लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रेक्ट) परीक्षा 2024 के पेपर-1 का आयोजन 4, 5, 6 जून को होगा। यह भर्ती 29 फरवरी 2024 को निकलेगी। वहीं सेलेक्शन पोस्ट एग्जाम फेज – 12 का पेपर-1 6, 7, 8 मई 2024 को होगा। सेलेक्शन पोस्ट फेज-12 भर्ती का नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2024 को आएगा।
एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपीटिटिव एग्जाम 2023-2024 का पेपर-1 9 मई 2024 को और जेएसए एलडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपीटीटिव एग्जामिनेशन 2023-24 का पेपर-1 10 मई 2024 को होगा। एसएसए यूजीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपीटीटिव एग्जामिनेशन 2023-24 पेपर-1 का आयोजन 13 मई को होगा।
SSC भर्तियों का कैलेंडर – यहां जानें कब निकलेंगी कौन सी भर्ती
– सेलेक्शन पोस्ट फेज-12 का नोटिफिकेशन 1 फरवरी को आएगा। परीक्षा अप्रैल-मई 2024 में होगी
– दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन 15 फरवरी 2024 को जारी होगा। 14 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे और मई-जून में परीक्षा होगी।
– जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 29 मार्च 2024 को जारी होगा। मई-जून 2024 में परीक्षा होगी।
– सीएचएसएल (10+2) भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 2 अप्रैल 2024 को आएगा। 1 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। जून-जुलाई 2024 में परीक्षा होगी।
– एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 7 मई 2024 को जारी होगा। जुलाई अगस्त 2024 को परीक्षा होगी।
– सीजीएल 2024 का नोटिफिकेशन 11 जून 2024 को आएगा। 10 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। सितंबर अक्टूबर 2024 में परीक्षा होगी।
– स्टेनो ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 16 जुलाई 2024 को आएगा। परीक्षा अक्टूबर नवंबर 2024 में होगी।
– जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 23 जुलाई 2024 को जारी होगा। अक्टूबर नवंबर 2024 में परीक्षा होगी।
– एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन 27 अगस्त 2024 को जारी होगा। 27 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। दिसंबर 2024 – जनवरी 2025 तक परीक्षा होगी।
[ad_2]
Source link