Home Education & Jobs SSC Stenographer Skill Test 2023: एडमिट कार्ड जारी, देखें डायरेक्ट लिंक

SSC Stenographer Skill Test 2023: एडमिट कार्ड जारी, देखें डायरेक्ट लिंक

0
SSC Stenographer Skill Test 2023: एडमिट कार्ड जारी, देखें डायरेक्ट लिंक

[ad_1]

SSC Stenographer Skill Test Admit Card 2023: डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी  स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट यानी sscsr.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के लिए स्किल टेस्ट 15 और 16 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा। स्किल टेस्ट का डिटेल्ड शेड्यूल एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी और आयोग द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के परिणाम 9 जनवरी 2023 को जारी किए गए थे।  स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के स्किल टेस्ट के लिए 13,100 आवेदकों का अस्थायी रूप से चयन किया गया है और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के लिए फाइनल लिस्ट में 47,246 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। बता दें, एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा।

SSC Stenographer Skill Test Admit Card- Direct Link

उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक सिटीजन ऐप में लॉग इन करके और भर्ती पोर्टल लिंक का चयन करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे डाउनलोड करना है एडमिट कार्ड।

SSC Stenographer Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  sscsr.gov.in  पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब होम पेज पर  “Download e-admit cards” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब आगामी परीक्षाओं की एक लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी और उनके सामने एक सीधा लिंक भी प्रदर्शित किया जाएगा।

स्टेप 4- अब  “Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ Examination, 2022 – Conduct of Stenography Skill Test – Download e-Admission Certificate.” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5- अपनी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ।

स्टेप 6- सबमिट बटन पर क्लिक करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 7- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी प्राप्त करें।

 

 

[ad_2]

Source link