Saturday, March 29, 2025
Google search engine
HomeTech & GadgetSteve Jobs का क्रेज, 12.45 लाख रुपये हुई चेक की कीमत, iPhone...

Steve Jobs का क्रेज, 12.45 लाख रुपये हुई चेक की कीमत, iPhone लॉन्च से 31 साल पहले किया था साइन


ऐप पर पढ़ें

ऐपल (Apple) के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। आए दिन उनसे जुड़ी चीजों की नीलामी होती है और जॉब्स के फैन उन्हें बड़ी बोली लगा कर खरीदते हैं। RR Auctions की साइंस और टेक्नोलॉजी सेल में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। इसमें आईफोन लॉन्च से करीब 31 साल पहले के एक चेक को नीलाम किया जा रहा है, जिसे स्टीव जॉब्स ने साइन किया था। 8 जुलाई 1976 को साइन किया गया यह चेक ऐपल कंप्यूटर कंपनी का है। चेक की नीलामी अब लाइव हो चुकी है और लोग इसे खरीदने के लिए बोली भी लगा रहे हैं। अब तक 15 लोगों ने इसके लिए बोली लगाई है और इसकी कीमत 15,303 डॉलर (करीब 12.45 लाख रुपये) तक पहुंच गई है। 

 

चेक पर लिखा है कंपनी का पहला अड्रेस

जॉब्स के साइन किए हुए चेक की अगली बोली अब 16 हजार डॉलर के लिए तय की गई है। इस चेक के लिए जॉब्स के फैन 21 मार्च तक बिड कर सकते हैं। जिस चेक को अब नीलाम किया जा रहा है, उसमें कंपनी का पहला ऑफिशियल अड्रेस ‘770 Welch Rd., Ste. 154, Palo Alto भी लिखा है। पैसिफिक टेलिफोन कंपनी के नाम काटा गया ऐपल का यह चेक 201.41 डॉलर (करीब 16 हजार रुपये) की राशि का है। आर आर ऑक्शन के अनुसार चेक काफी अच्छी हालत में है और PSA/DNA ने इसे ‘GEM MT 10’ की रैंकिंग दी है। 

पहले भी साइन चेक्स की हुई है नीलामी

पिछले साल 1976 में स्टीव जॉब्स का साइन किया हुआ चेक 55 हजार डॉलर में बिका था। पिछले साल ही जॉब्स का एक और चेक 37,564 रुपये में नीलाम हुआ था। इसी तरह पिछले साल मई में जॉब्स का साइन किया हुआ 175 डॉलर का चेक 106,985 डॉलर में नीलाम हुआ। साल 2018 में जॉब्स के एक जॉब ऐप्लिकेशन को उनके एक फैन ने नीलामी में 174,757 डॉलर की बोली लगा कर खरीदा था। आईफोन्स की बात करें, तो ऐपल का पहला आईफोन भी नीलाम हो चुका है और इसकी फाइनल बोली 54,904 डॉलर की लगी थी।  

लूट लो ऑफर! 5,999 रुपये में मिल रहा 7GB रैम वाला स्मार्टफोन, 10 मार्च से पहले कर दें ऑर्डर

(Photo: YourStory)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments