Home Life Style Street Food: धनबाद के ‘चौपाटी’ पर खाने-पीने के लगते हैं 50 स्टॉल, रात में पैर रखने की नहीं होती जगह

Street Food: धनबाद के ‘चौपाटी’ पर खाने-पीने के लगते हैं 50 स्टॉल, रात में पैर रखने की नहीं होती जगह

0
Street Food: धनबाद के ‘चौपाटी’ पर खाने-पीने के लगते हैं 50 स्टॉल, रात में पैर रखने की नहीं होती जगह

[ad_1]

मो. इकराम/धनबाद. परिवार में अक्सर ऐसे सदस्य भी होते हैं, जो कि चाट, गुपचुप या फिर डोसा-इडली खाना पसंद करते हैं. वहीं, बच्चों के मन को चाइनीज फूड भाता है. झारखंड के धनबाद में एक ऐसी जगह है जहां आपको हर प्रकार के फूड आइटम मिल जाएंगे. बात पुराना बाजार स्थित चौपाटी इलाके की हो रही है, जहां रोजाना अलग-अलग फूड आइटम के 50 से अधिक ठेले लगते हैं.

चौपाटी में पिछले 40 वर्षों से खाने और खिलाने का सिलसिला जारी है. दुकानदार पीढ़ी दर पीढ़ी यहां स्टॉल लगा रहे हैं. उनकी खूब बिक्री होती है. यहां पर खाने की इतनी वैरायटी मिलेगी कि आप दंग रह जाएंगे. यहां नार्थ इंडियन के साथ-साथ दक्षिण भारतीय डिशेज का भी स्वाद चख सकते हैं. यहां पंजाब के छोले-कुलचे, मद्रास का डोसा, कुल्फी, बिहार का लिट्टी-चोखा सब मिलता है. इसके अलावा आलू टिक्की, चाट, गोलगप्पे, चाऊमीन, एग रोल, छोले-भटूरे, मिल्क शेक, मोमो, भेलपुरी, बटाटापुरी समेत तमाम तरह के व्यंजन मिलते हैं. हर दिन शाम 3 बजे से लेकर रात के 10-11 बजे तक यह चौपाटी लोगों से गुलजार रहती है.

स्टॉल धारक सुरेश कुमार और प्रमोद महतो ने बताया कि चौपाटी में हर रोज बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं. वीकेंड और किसी खास मौके पर यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या और अधिक हो जाती है. कई लोग यहां अपना जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी या किसी खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए भी आते हैं. चौपाटी नगर निगम के अधिन है.

वहीं, सोनू व रमेश ने बताया कि चौपाटी में खाना बहुत टेस्टी और अच्छी क्वालिटी का होता है. खाने की दरे भी रीजनेबल हैं. रात होते-होते चौपाटी में पैर रखने की जगह नहीं मिलती. यहां स्वाद के कई विकल्प मिलते हैं. चौपाटी पर राजस्थानी, पंजाबी सहित खाने के कई विकल्प मिल जाते हैं. खान-पान के लिए चौपाटी अच्छा विकल्प है.

Tags: Dhanbad news, Food business, Jharkhand news, Street Food

[ad_2]

Source link