Home Life Style Street Food: मधुबनी में धमाल मचा रहा है अंडा वाला पोहा, आपने खाया क्या यह नया आइटम?

Street Food: मधुबनी में धमाल मचा रहा है अंडा वाला पोहा, आपने खाया क्या यह नया आइटम?

0
Street Food: मधुबनी में धमाल मचा रहा है अंडा वाला पोहा, आपने खाया क्या यह नया आइटम?

[ad_1]

राजाराम मंडल/मधुबनी. आजकल खाने को लेकर नए-नए प्रयोग हो रहे हैं. मार्केट में फूड की कई नई वेरायटी है, जो आपको नया टेस्ट देगा. आपने पोहा जरूर खाया होगा. बिहार के मधुबनी में नये तरह का पोहा पेश किया जा रहा है. यह अनोखा पोहा यहां के लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. नॉनवेज लवर्स को यह डिश खूब पसंद आएगा. मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के बरेल चौक पर स्थित फूड कॉर्नर में टेस्टी एग पोहा मिलता है. यहां आने वाले ग्राहकों को ताजा, गर्म और सस्ते दाम में अंडा पोहा परोसा जाता है.

फूड दुकान के मालिक सुमन शर्मा बताते हैं कि वो कई वर्षों से कुछ न कुछ शुरू कर रहे हैं, लेकिन लोगों ने लगभग सभी कुछ पहले से ट्राई किया हुआ था, तो दुकान ज्यादा नहीं चलता था. इस बीच, उनके दिमाग में नया कुछ बनाने का खयाल आया जिसके बाद उन्होंने अंडा वाला पोहा बनाना शुरू किया. अब उनके इस डिश को खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें नई-नई डिश बनाना बहुत अच्छा लगता है, जिसके कारण मैंने यहां फूड दुकान शुरू किया. कुछ समय पहले मैं मुंबई में काम करता था, लेकिन अब गांव में ही अच्छी-खासी कमाई हो जाती है. उनके यहां जितने भी फूड आइटम और डिश हैं, उसे खाने के बाद लोगों को मन तृप्त होने वाला एहसास होता है.

हर चीज अंडे की बनी हुई मिलेगी

सुमन शर्मा की यह दुकान प्रतिदिन शाम चार बजे खुलती है. खुलते ही यहां लोगों की भीड़ लग जाती है. इस दुकान की खासियत है कि यहां पर आपको हर चीज अंडे की बनी हुई मिलेगी. यहां कोई वेज डिश उपलब्ध नहीं होता. यहां के प्रसिद्ध फूड आइटम अंडा पोहा को खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि लाइन लगानी पड़ती है.

दुकान में मिलने वाले शुरुआती डिश का दाम 15 रुपये से शुरू होता है. जबकि, 60 रुपये में आखिरी डिश है. यहां एग पोहा 30 रुपये में मिलता है. इसका टेस्ट लाजवाब होता है. ऐसे में अगर आप फूड में कुछ नया कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं.

Tags: Bihar News in hindi, Food 18, Food business, Madhubani news, Street Food

[ad_2]

Source link