Home Life Style Sugar-Free Mithai Recipe: गणेश चतुर्थी पर बना सकते हैं ये 2 शुगर फ्री मिठाई, यहां देखिए रेसिपी

Sugar-Free Mithai Recipe: गणेश चतुर्थी पर बना सकते हैं ये 2 शुगर फ्री मिठाई, यहां देखिए रेसिपी

0
Sugar-Free Mithai Recipe: गणेश चतुर्थी पर बना सकते हैं ये 2 शुगर फ्री मिठाई, यहां देखिए रेसिपी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरो-शोरों से हो रही हैं। इस साल गणेशोत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। इस त्योहार पर भक्त गणपति बप्पा को उनकी प्रिय चीजें भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न करते हैं। त्योहारों के मौके पर नैचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल करके डायबिटीज के मरीजों के लिए घर पर आसानी से मिठाई बनाई जा सकती है। यहां हम 2 शुगर फ्री मिठाई की रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं।

शुगर फ्री फिरनी रेसिपी

फिरनी एक सिंपल चावल की खीर है जो दूध को धीरे-धीरे उबालकर बनाई जाती है। जानिए इसे बनाने की रेसिपी-

 

सामग्री

– दूध

– चावल 

– छोटी इलाइची 

– आर्टिफिशियल स्वीटनर 

– पिस्ता 

– गुलाब एसेंस

– बादाम 

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए चावल को छान लें और एक ब्लेंडर में थोड़ा सा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब एक पैने में दूध को उबाल लें। अब पिसे हुए चावल डालें और इसे उबाल लें। धीमी आंच पर इसे पकाए और बीच-बीच में चलाते हुए इसे पकाएं। लगभग 20-25 मिनट के लिए पकाएं। अंत में इसमें इलायची पाउडर और स्वीटनर डालें। अब फिरनी में पिस्ता और गुलाब का रस मिलाएं। फिरनी तैयार है।

शुगर फ्री बादाम बर्फी रेसिपी

 

बादाम की बर्फी एक शुगर फ्री और हेल्दी मिठाई है। इसमें अखरोट, अंजीर और बादाम जैसे मेवों को डाला जाता है। यहां जानिए इसे कैसे बनाएं-

सामग्री

– मावा 

– बादाम

– मेवे (अखरोट, पिस्ता और अंजीर)

– इलायची पाउडर

– जायफल पाउडर

कैसे बनाएं

बादाम बर्फी बनाने के लिए कढ़ाई में मावा और बारीक पीसे बादाम को मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं और मीडियम आंच पर 5 मिनट तक बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं। अब मिक्स मेवे, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं। अब एक प्लेट पर घी लगाएं और तैयार किए मिक्स को प्लेट में अच्छे से फैलाएं। इसे ठंडा होने के लिए रखें। इसे कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। फिर जब ये अच्छे से जम जाए तो इसे बराबर टुकड़ों में काटें। बादाम बर्फी तैयार है।

Sugar Free Ladoo: मीठा खाने से परहेज? तो गणेश चतुर्थी पर बनाएं शुगर फ्री लड्डू, ये है रेसिपी

[ad_2]

Source link