[ad_1]
रिपोर्ट: शक्ति सिंह
कोटा. 20 अप्रैल को साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) वैशाख माह में लग रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. यानी अन्य राज्यों में भी इसका कोई भी प्रभाव नहीं होगा.
एस्ट्रो प्रतीक्षा ने बताया कि इस ग्रहण का असर भारत में बिल्कुल नहीं होगा. लेकिन कुछ राशियों को यह प्रभावित करेगा. ये ग्रहण बृहस्पतिवार को सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक लगेगा. सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 24 मिनट की होगी. यह मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में घटित होगा. सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण लगता है. ऐसे में वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा.
बता दें कि 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. वहीं, मेष राशि में ही साल का पहला ग्रहण लगने जा रहा है. ऐसे में कई राशि के जातकों को इस अवधि में खासतौर से सावधान रहना होगा. सेहत, करियर और आर्थिक स्थिति के मामले में इन राशि वालों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है.
आपके शहर से (कोटा)
एस्ट्रो प्रतीक्षा के अनुसार,ग्रहण जिस क्षेत्र में दिखाई देता है, सूतक भी उसी क्षेत्र में मान्य होता है, दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा. सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इण्डोनेशिया, मलेशिया, जकार्ता, फिलीपींस और दक्षिणी जापान के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा.
ग्रहण के दौरान ना करें यह काम नखाएं खाना
ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना खाने से बचना चाहिए. इसके अलावा इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें. ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए. इसके अलावा ग्रहण और सूतकाल के दौरान न तो नाखून काटना चाहिए और न कंघी करना चाहिए. ग्रहण के दौरान सोने से भी बचना चाहिए. साथ ही सुई में धागा भी डालने की मनाही की गई है. इसके अलावा ग्रहण के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए.
गर्भवती महिलाएं रखें सावधानी
ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं पर होता है, इसलिए ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें. साथ ही गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करें और न ही ये चीजें हाथ में लें. इससे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है.
सूर्य ग्रहण के समय ग्रहण के दौरान क्या करें
इस दौरान अपने कुल देवी देवता की अराधना मन में करें. ग्रहण लगने से पहले खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते डाल दें.ग्रहण खत्म हो जाने के बाद घर की सफाई कर लें. ग्रहण के बाद खुद भी स्नान करें. स्नान करने के बाद आटा, चावल व अन्य खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को दान कर दें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Surya Grahan, Zodiac Signs
FIRST PUBLISHED : April 10, 2023, 13:36 IST
[ad_2]
Source link










