[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने अपने यूजर्स को खुश करने के लिए एक सस्ता मेंबरशिप प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इन बजट प्रोग्राम को स्विगी वन नाम दिया है। Swiggy One Lite मेंबरशिप का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मात्र 99 रुपये है। स्विगी वन लाइट नाम की यह नई पेशकश यूजर्स की अलग आवश्यकताओं को पूरा करते हुए भोजन, किराने का सामान, पिक-अप और ड्रॉप सेवाओं तक लाभ पहुंचाती है।
ये भी पढ़ें;- बधाई हो: OnePlus की फेस्टिव सेल में इन Smartphones पर हजारों की छूट और फ्री Gifts भी
Swiggy One Lite के फायदे
स्विगी वन लाइट का सब्सक्रिप्शन ऐसे फायदों के साथ आता है जो ग्राहकों को इसको खरीदने के उत्साहित करेगी। इसके तहत सब्सक्राइबर्स को 149 रुपये से ऊपर के आर्डर पर 10 फ्री फ़ूड डिलीवरी मिलेगी, इसके साथ ही 199 रुपये तक की 10 फ्री इन्स्टामार्ट डिलीवरी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, सदस्यों को नियमित ऑफ़र के अलावा, 20,000 से अधिक रेस्तरां में 30% तक की बचत के साथ विशेष छूट तक पहुंच प्राप्त होती है।
इसके अलावा, स्विगी वन लाइट के सदस्य 60 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर स्विगी जिनी डिलीवरी पर 10% छूट का आनंद ले सकते हैं। स्विगी वन लाइट का सब्सक्रिप्शन लेने वालों को कम से कम 6 गुना रिटर्न प्राप्त कर सकते है क्योंकि वह इंस्टामार्ट और जिनी सेवाओं में सदस्यता का लाभ उठाते हैं।
ये भी पढ़ें:- Amazon-Flipkart नहीं यहां से 54% तक के डिस्काउंट पर खरीदें Samsung के स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी
[ad_2]
Source link