[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए फाइबर कनेक्शन बेस्ट है। आमतौर पर 100Mbps की स्पीड वाले प्लान घर के लिए काफी होते हैं। वहीं, अगर प्लान के साथ अडिशनल बेनिफिट भी मिल जाए तो इंटरनेट यूज करने का मजा और बढ़ जाता है। टाटा प्ले फाइबर (Tata Play Fiber) यूजर्स को ऐसा ही एक जबर्दस्त प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी का यह प्लान 3, 6 और 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के 3 महीने वाले सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 2850 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, इस प्लान के 6 महीने वाले सब्सक्रिप्शन का चार्ज 5400 रुपये और 12 महीने का सब्सक्रिप्शन चार्ज 10,200 रुपये है।
कंपनी इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए फेयर यूसेज पॉलिसी के साथ हर महीने 3.3टीबी डेटा ऑफर कर रही है। यह प्लान 100Mbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड देता है। प्लान में कंपनी कई ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इनमें डिज्नी+ हॉटस्टार, सोनी लिव प्रीमियम, जी5 प्रीमियम, वूट सेलेक्ट, इरोज नाउ के अलावा कई ओटीटी ऐप्स का फ्री ऐक्सेस शामिल है। ध्यान देने वाली यह है कि कंपनी ओटीटी ऐक्सेस केवल लॉन्ग टर्म सब्सक्रिप्शन के साथ ऑफर कर रही है। मंथली सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को ओटीटी ऐक्सेस नहीं मिलेगा।
आउट ऑफ स्टॉक हुआ वनप्लस का यह 5G फोन, यहां खरीदने पर ₹7 हजार का फायदा
जियो फाइबर के प्लान से टक्कर
जियो अपने यूजर्स को 899 रुपये वाले पोस्टपेड जियो फाइबर प्लान में 100Mbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड दे रहा है। इस प्लान को भी 3, 6 या 12 महीने के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। कंपनी इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए अनलिमिटेड डेटा दे रही है। यह प्लान फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ आता है। इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को 550 से ज्यादा टीवी चैनल्स का भी ऐक्सेस मिलेगा। जियो फाइबर का यह प्लान डिज्नी+ हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, वूट सेलेक्ट इरोज नाउ जैसे कई ऐप्स का फ्री ऐक्सेस देता है। खास बात है कि इस प्लान में जियो सिनेमा और जियो सावन ऐप का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा।
ओप्पो और सैमसंग का 108MP कैमरे वाला फोन हुआ सस्ता, ₹29 हजार का फायदा
[ad_2]
Source link