
[ad_1]
भारत स्मार्टफोन का बड़ा मार्केट
ऐपल ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो चीन से अपनी निर्भरता को कम करना चाहता है। चीन के मुकाबले में ऐपल ने भारत को चुना है। इसकी वजह भारत में स्मार्टफोन का एक बड़ा मार्केट है। साथ ही भारत टेक्नोलॉजी हब के तौर पर विकसित हो रहा है। इसके अलावा भारत में लेबर कास्ट चीन के मुकाबले सस्ती है। ऐसे में भारत में iPhone 15 की असेंबलिंग का दोहरा फायदा है।
टाटा iPhone बनाने वाली चौथी कंपनी
TrendForce की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप ऐपल के अपकमिंग मॉडल iPhone 15 और iPhone 15 Plus को भारत में असेंबल करेगा। इससे पहले भारत में फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और लक्सशेयर जैसी कंपनियां iPhone की असेंबलिंग करती रही है। लेकिन अब इस रेस में टाटा ग्रुप शामिल हो गया है। टाटा ग्रुप भारत में iPhone बनाने वाली चौथी कंपनी बनेगी। टाटा ग्रुप ने विस्ट्रॉन की इंडियन प्रोडक्शन लाइन का अधिग्रहण कर लिया है, जहां iPhone 15 सीरीज की असेंबल किया जाएगा।
iPhone 15 कब होगा लॉन्च
ऐपल की तरफ से इस साल iPhone 15 को सितंबर माह में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि हर साल सितंबर माह में ही iPhone सीरीज को लॉन्च किया जाता है।
[ad_2]
Source link