[ad_1]
Decorating A Teen’s Room: एक टीनेजर के बेडरूम को डिजाइन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि हम चाहते हैं कि यह उनकी पसंद और पैशन के अनुरूप हो, लेकिन यह भी इच्छा होती कि यह घर के बाकी हिस्सों के साथ अच्छी तरह से मिल जाए और एकदम अलग-थलग सा न दिखे. हालांकि, बच्चों के कमरों को सजाना अब इतना चुनौतीपूर्ण नहीं रहा, क्योंकि अब कलर पैलेट और प्रजेंटेशन के ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं, जो आसानी से केवल एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकते हैं.
इसलिए, यदि आप अपने बच्चे के कमरे को फिर से डिजाइन करना चाहते हैं तो आपके पास कई तरह की संभावनाएं है. लेकिन इतने अधिक विकल्प होने से कई समस्याएं खड़ी हो जाती हैं, जैसे ‘मुझे दीवारों के लिए कौन सा रंग चुनना चाहिए?’ या ‘क्या बेड बहुत छोटा है?’, इसलिए हम आपको टीनेजर्स के बेडरूम को कैसे डेकोरेट करें, इस बारे में कुछ सुझाव दे रहे हैं…
स्ट्रेस को दूर करने में मदद करेंगे ये 5 प्लांट्स, इन्हें लगाने से आपका मूड भी होगा बूस्ट
वॉल डिजाइनिंग
एक टीनेजर का बेडरूम पेस्टल रंग स्कीम के साथ अच्छा लगता है, जिसमें अधिक परिष्कृत लेकिन उत्साही स्वर होते हैं. क्योंकि ये रंग कमरे को जीवंत, अच्छी तरह से संतुलित और आधुनिक अनुभव देले वाला बनाते हैं. इसके अतिरिक्त, आप अपने बच्चे के बेडरूम की दीवारों को सजाने के लिए कस्टम प्रिंटेड वॉल ट्रीटमेंट, ग्रैफिटी वॉल, नियॉन में अपने पसंदीदा शब्द या हल्के मार्की संकेतों का उपयोग कर सकते हैं. पर्सनलाइज्ड वॉल पेंटिंग्स बच्चों के लिए उनकी कहानी को जीवंत कर सकती हैं, जबकि कमरे को कलरफुल और खूबसूरत बनाने में वॉलपेपर एक शानदार भूमिका निभा सकते हैं. उदाहरण के लिए, एक टीनेजर के कमरे में लगे म्यूरल्स, ब्लू कलर के व्हीकल या ड्रम हो सकते हैं.
स्टोरेज
टीनेजर्स को बहुत अधिक स्टोरेज स्पेस की आवश्यकता होती है, क्योंकि वे अपना समय पढ़ने, खेलने और हॉबी पूरा करने व्यतीत करते हैं. स्टोरेज एरिया को ड्यूरेबिलिटी और प्रैक्टिकैलिटी को ध्यान में रखकर बनाया जाना चाहिए. कमरे में एक बुकशेल्फ बनाई जा सकती है, जहां टीनेजर्स अपनी पसंद की किताबें रख सकें.
क्या है डेनमार्क पैरेंटिंग और किस तरह से बच्चों की परवरिश में है सहायक, जानें यहां
पर्याप्त स्पेस
टीनेजर्स के लिए उनका बेडरूम ही सबसे पसंदीदा स्थान होता है. बच्चे यहीं अपना रूटीन बनाते हैं और अपनी क्रिएटिविटी डेवलप करते हैं. टीनेजर्स के शौक उनके बेडरूम के लिए इंटीरियर डिजाइन थीम निर्धारित करने में काफी सहायक हो सकते हैं. एक अन्य विकल्प यह है कि उनके दोस्तों के आराम करने के लिए बिस्तर के फुटबोर्ड के सामने एक छोटी सी सीट रख दें. कोने में एक मैट और कुछ तकिए रखें ताकि उनके पास आराम करने के लिए जगह हो.
स्टडी एरिया
टीनेज में स्कूल होमवर्क बच्चों के लिए एक बड़ा काम होता है. इसलिए यदि आप अपने बच्चे को नियमित अध्ययन की दिनचर्या में लाना चाहते हैं और आपके पास कमरा है, तो एक पीसफुल स्टडी एरिया बनाना बढ़िया विकल्प है. यह एक पतला डेस्क या वॉल शेल्फ हो सकता है, जिसमें अच्छी लाइटिंग हो. किताबें, पेंसिल और नोट्स व्यवस्थित करने के लिए जगह हो. एक छोटा स्टूल, जिसे उपयोग न होने पर डेस्क के नीचे सरकाया जा सके. वॉल माउंटेड स्टोरेज भी डॉक्यूमेंट्स और स्टडी नोट्स को व्यवस्थित रखने में सहायक होते हैं.
आर्टिफिशियल स्वीटनर्स को लेकर भ्रम में न रहें, जानें इसके 6 बड़े नुकसान
लाइटिंग
किसी भी कमरे को लाइटिंग वेराइटी की आवश्यकता होती है. लेकिन टीनेजर्स के बेडरूम में यह सबसे ज्यादा चाहिए. क्योंकि पूरे दिन उनके मूड को लाइटिंग ही लाइट रखती है. बेड पर लेटकर पढ़ने और स्कूल का काम करने के लिए, लाइट जरूरी होती है. इसके अलावा, धीमी, कम तीखे रंग वाली रोशनी – जैसे कि फेयरी लाइट या वार्म टेबल लैंप- एक कमरे को एक आरामदायक स्थान में बदलने के लिए उपयोगी हो सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Baby Care, Lifestyle, Parenting
FIRST PUBLISHED : December 18, 2022, 15:11 IST
[ad_2]
Source link