[ad_1]
कोलकाता. फिल्म द केरला स्टोरी (The Kerala Story) पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी. इस मामले पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा था कि जब यह पूरे देश में रिलीज हो सकती है तो बंगाल में क्या प्रॉब्लम है, किसी जिले विशेष में इसकी रिलीज रोकी जा सकती है, लेकिन पूरे राज्य में नहीं. इधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पहले स्टेट के पास कुछ इनपुट थे, इसलिए फिल्म पर बैन लगाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब जब सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया है तो उस निर्णय का सम्मान किया जाएगा.
वहीं पश्चिम बंगाल के मंत्री शशि पंजा ने कहा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपनी राय दी है और इस बारे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्या कार्रवाई करेंगी, यह वह स्वयं बताएंगी. हालांकि उनकी मंशा थी कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े. मीडिया से बातचीत में शशि पंजा ने कहा कि सीएम की की मंशा थी कि किसी भी समुदाय को ठेस न पहुंचे और अगर कोई समुदाय आहत महसूस करता है और प्रतिक्रिया करता है और अगर कोई कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है – इसके लिए उन्होंने आह्वान किया था कि यह फिल्म राज्य में नहीं दिखाई जाएगी.
.
Tags: Abhishek Banerjee, Supreme Court, सुप्रीम कोर्ट
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 18:01 IST
[ad_2]
Source link