ऐप पर पढ़ें
Xiaomi ने पिछले महीने MIUI सिस्टम की जगह अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम, हाइपरओएस लॉन्च किया था। ये अपडेट सभी Xiaomi डिवाइस को एक एकीकृत सिस्टम में एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया, हाइपरओएस को शुरू में Xiaomi 14 सीरीज पर पहले से इंस्टॉल आने की घोषणा की गई थी और धीरे-धीरे यह डिवाइस की व्यापक रेंज तक अपनी पहुंच का विस्तार करेगा। Xiaomi अगले महीने से Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन और टैबलेट लिए हाइपरओएस उपलब्ध करा रहा है।
अपकमिंग Xiaomi हाइपरओएस अपडेट Xiaomi और Redmi डिवाइसों की चुनिंदा रेंज के लिए उपलब्ध होगा। इस लिस्ट में Xiaomi 12S सीरीज, Xiaomi 12 सीरीज, Redmi K50 सीरीज और Xiaomi Pad 5 Pro के स्मार्टफोन शामिल हैं। जिन स्मार्टफोन को अपडेट मिलने वाला उनमें ये 11 डिवाइस शामिल हैं:
लूट मची है लूट: Samsung के इस धाकड़ फोन का ब्लू कलर लिया तो बच जाएंगे 5,410 रुपये
> Xiaomi 12S Ultra
> Xiaomi 12S Pro
> Xiaomi 12S
> Xiaomi 12 Pro
> Xiaomi 12 Pro Dimensity Edition
> Xiaomi 12
> Xiaomi Pad 5 Pro 12.4
> Redmi K50 Ultra
> Redmi K50 Gaming Edition
> Redmi K50 Pro
> Redmi K50
HyperOS अपडेट के बाद ऐसे दिखेगा फोन नया
फोन के परफोर्मेंस में सुधार दिखेगा। साथ ही यूजर्स को फास्टर बूट टाइम्स, स्मूदर एनिमेशन, बेहतर बैकग्राउंड की सुविधा मिलेगी। इस अपडेट के बाद यूजर को शाओमी और रेडमी डिवाइस के साथ पहले से बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। यूजर को प्राइवेसी के लिए एडवांस एनक्रिप्शन, ग्रांड परमिशन मैनेजमेंट की बेहतर सुविदा पेश की गई है। एआई-पावर्ड फीचर्स मिलेंगे जिसमें टेक्स्ट जनरेशन, डूडल टू इमेज कनवर्जन, लैंग्वेज टू इमेज सर्ज जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
बड़ा झटका: 1 जनवरी से महंगे होने वाले हैं बढ़िया कैमरा वाले सभी Smartphones, जानिए क्या है वजह