Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEntertainmentTop Music Videos: खेसारी लाल यादव ने बॉलीवुड को भी पछाड़ा, टॉप...

Top Music Videos: खेसारी लाल यादव ने बॉलीवुड को भी पछाड़ा, टॉप 10 में साउथ पड़ा भारी


You Tube Released Top Music Videos List: इस साल बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखीं। वहीं दूसरी तरफ साउथ फिल्मों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। ‘केजीएफ चैप्टर 2‘, ‘पुष्पा‘, ‘आरआरआर‘ सहित अन्य फिल्मों ने कलेक्शन के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। साथ ही टॉप गानों की लिस्ट में भी साउथ भारी पड़ा है। यही नहीं भोजपुरी के गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। बॉलीवुड से किसी गाने को जगह नहीं मिली है। यूट्यूब ने टॉप म्यूजिक वीडियोज की एक लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट 1 जनवरी से 30 अक्टूबर 2022 तक के आंकड़ों पर आधारित है।

देखें लिस्ट में कौन-कौन से गाने:

1.श्रीवल्ली 

पुष्पा फिल्म का गाना श्रीवल्ली पहले नंबर पर है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इसे सुकुमार ने निर्देशित किया है।

 

2. अरेबिक कुथु

थालापति विजय और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म बीस्ट का गाना अरेबिक कुथु दूसरे नंबर पर है। यह लिरिक वीडियो है।

 

3.सामी सामी (हिंदी वर्जन)

तीसरे नंबर पर एक बार फिर से पुष्पा काबिज है। सामी सामी का हिंदी वर्जन टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

 

4. काचा बादाम

सोशल मीडिया पर काचा बादाम पर जमकर रील्स बने। इसका रीमिक्स वर्जन चौथे नंबर पर रहा।

 

5. ले ले आई कोका कोला

पांचवें नंबर पर भोजपुरी गाने की एंट्री हुई है। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाना ले ले आई कोका कोला गाया है। यह एक छठ गीत है।

 

6. ओ बोलेगा (हिंदी वर्जन)

पुष्पा का गाना एक बार फिर से सुना जा सकता है। छठवें नंबर पर ओ अंटावा का हिंदी वर्जन ओ बोलेगा गाना है।

 

7. ओ अंटावा

सामंथा रुथ पर फिल्माया गया आइटम नंबर ओ अंटावा को सातवां नंबर मिला है।

 

8. पसूरी

कोक स्टूडियो पाकिस्तान का गाना पसूरी दुनिया भर में खूब सुना गया। इसे अली सेठी ने गाया है।

 

9. अरेबिक  कुथु

फिल्म बीस्ट का म्यूजिक वीडियो अरेबिक कुथु को नौवां पायदान मिला है। 

 

10. नथुनिया

खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर से परचम लहराया है। उनका गाना नथुनिया 10वें नंबर पर है। 

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments