Home Tech & Gadget top smartphone deals of flipkart Mobile Bonanza Sale that you should not miss – Tech news hindi – Flipkart पर शुरू हुई सेल, इन टॉप-10 स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ा डिस्काउंट; लिस्ट, गैजेट्स न्यूज

top smartphone deals of flipkart Mobile Bonanza Sale that you should not miss – Tech news hindi – Flipkart पर शुरू हुई सेल, इन टॉप-10 स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ा डिस्काउंट; लिस्ट, गैजेट्स न्यूज

0
top smartphone deals of flipkart Mobile Bonanza Sale that you should not miss – Tech news hindi – Flipkart पर शुरू हुई सेल, इन टॉप-10 स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ा डिस्काउंट; लिस्ट, गैजेट्स न्यूज

[ad_1]

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक बार फिर नई सेल शुरू हो गई है, जिसका फायदा ग्राहकों को दिसंबर के पहले सप्ताह में मिलेगा। आज 1 दिसंबर से शुरू हुई Mobile Bonanza Sale के दौरान ग्राहक अलग-अलग सेगमेंट्स के बेहतरीन स्मार्टफोन्स बड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। सेल के दौरान Canara Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान की स्थिति में 10 पर्सेंट अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। आप टॉप-10 स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट यहां एकसाथ देख सकते हैं। 

Poco M6 Pro 5G

बेस्ट प्राइस पर 5G फोन की तलाश है तो पोको का यह फोन 10,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है, जबकि इसका MRP 16,999 रुपये है। यह प्रीमियम ग्लास डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आता है। 

Motorola Edge 40 Neo

मोटोरोला के इस फ्लैगशिप फोन में पावरफुल कैमरा के अलावा 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 10-bit कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन को 27,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

8000 रुपये से कम कीमत में बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन्स, कैमरा से बैटरी तक सब धांसू; देखें टॉप लिस्ट 

Vivo T2x 5G

सबसे तेजी से बिक रहे बजट 5G फोन्स में शामिल Vivo T2x 5G में 50MP सुपर नाइट कैमरा दिया गया है। इस फोन को ग्राहक 17,999 रुपये के बजाय सेल में 11,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा पाएंगे।

Nothing Phone (2)

पारदर्शी बैक पैनल वाले नथिंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन को सेल में 49,999 रुपये के बजाय ग्राहक 39,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस फोन में अपडेटेड Glyph इंटरफेस के अलावा 50MP डुअल कैमरा दिया गया है।

Vivo T2 Pro 5G

पावरफुल प्रोसेसर, रिंग लाइट कैमरा और 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले Vivo T2 Pro 5G पर भी सेल में बड़ी छूट दी गई है। इसका इफेक्टिव प्राइस 26,999 रुपये से घटकर 22,999 रुपये हो गया है।

Infinix Hot 30i (128GB)

कम कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑफर करने वाले इस फोन में 50MP डुअल कैमरा मिलता है। ग्राहक यह डिवाइस 11,999 रुपये की जगह केवल 7,449 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीद सकते हैं। 

15,000 रुपये से कम में चाहिए बेस्ट कैमरा फोन? इन टॉप मॉडल्स में से चुनें आप

Motorola Edge 40

सबसे पतले IP68 रेटेड स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हुए मोटोरोला डिवाइस में कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। सभी ऑफर्स के बाद इसे 34,999 रुपये के बजाय 25,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

Poco C51

एंट्री-लेवल सेगमेंट में नया फोन खरीदना है तो Poco C51 आपकी पसंद बन सकता है। इस फोन को 9,999 रुपये MRP के बजाय सेल में 5,499 रुपये कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। 

Google Pixel 7a

गूगल का अफॉर्डेबल पिक्सल मॉडल सेल में 43,999 रुपये के बजाय 35,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है। इसमें Google Tensor G2 प्रोसेसर के अलावा नाइट साइट कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  

Realme 11 Pro 5G

कर्व्ड डिस्प्ले और OIS सपोर्ट वाले प्रो-लाइट कैमरा के साथ आने वाले फ्लैगशिप लेवल रियलमी फोन को 25,999 रुपये के बजाय 22,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। 

[ad_2]

Source link