[ad_1]
रवि पायक/भीलवाड़ा. यदि आप राजस्थान के भीलवाड़ा से उदयपुर और उधमपुर जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. रेलवे के द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उधमपुर-उदयपुर सिटी-उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है. इससे आने वाले समय में भीलवाड़ा जिले के रहने वाले रेल यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान व द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कैप्टन शशि किरण के अनुसार इन दिनों उदयपुर और उधमपुर की ओर यात्रियों का भार अधिक पड़ा है. इसके मद्देनजर रेलवे ने फैसला लिया है कि उदयपुर सिटी-उधमपुर-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल का चार ट्रिप में संचालन किया जायेगा. गाड़ी संख्या 09655, उदयपुर सिटी-उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 04.07.23 से 25.07.23 तक (4 ट्रिप) उदयपुर सिटी से हर मंगलवार को 4.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 11.10 बजे आगमन और 11.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार को 06.05 बजे उधमपुर पहुंचेगी.
साथ ही, गाड़ी संख्या 09656, उधमपुर-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 05.07.23 से 26.07.23 तक (4 ट्रिप) उधमपुर से प्रत्येक बुधवार को 22.05 बजे रवाना होकर अगले दिन गुरुवार को जयपुर स्टेशन पर 15.35 बजे आगमन और 15.45 बजे प्रस्थान कर मध्य रात 12 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.
इन जिलों में रुकेगी यह ट्रेन
यह रेल सेवा मार्ग में जम्मू तवी, जालंधर कैंट, लुधियाना, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली एवं राणा प्रताप नगर स्टेशन पर ठहराव करेगी.
.
Tags: Bhilwara news, Indian Railways, Local18, Rajasthan news in hindi, Special Train, Train schedule
FIRST PUBLISHED : July 01, 2023, 09:22 IST
[ad_2]
Source link