Friday, March 14, 2025
Google search engine
HomeLife Styletravel guide tips: Top 5 Places to See Snowfall in India during...

travel guide tips: Top 5 Places to See Snowfall in India during december month – ये हैं भारत के 5 ऐसे टूरिस्ट प्लेस, जहां दिसंबर महीने में ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, यात्रा न्यूज


ऐप पर पढ़ें

Best Snow Places To Visit In India: साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में लोग खासतौर पर ऑफिस से छुट्टी लेकर स्नोफॉल देखने का प्लान बनाते हैं। बावजूद इसके कई बार छुट्टियां खत्म हो जाती हैं और पर्यटकों का स्नोफॉल देखने का सपना अधूरा ही रह जाता है। ऐसे में अगर आप भी स्नोफॉल को काफी एंजॉय करते हैं और हर साल अपना तनाव दूर करने के साथ मूड फ्रेश करने के लिए हिल स्टेशन जाते हैं तो आज आपको बताने जा रहे हैं भारत की 5 ऐसी जगह, जहां आप ले सकते हैं बर्फबारी का मजा। उत्तरी भारत में ऐसे कई टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां का बर्फबारी का नजारा देखने लायक होता है। पर्यटक इन स्थानों पर खूबसूरत जगहों को तो देखने आते ही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मजा उन्हें बर्फ में आता है।

लेह, लद्दाख-

अगर आप बर्फबारी के साथ एडवेंचर का मजा भी लेना चाहते हैं तो लद्दाख जाएं। इस मौसम में लेह सिटी और उसके आस-पास की जगहें देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। यहां जाने के लिए आप सीधा फ्लाइट कर सकते हैं। लेह सर्दियों में जन्नत से कम नहीं लगता है। यहां अक्टूबर से ही यहां पर बर्फबारी शुरू हो जाती है।

औली, उत्तराखंड-

अगर गुलमर्ग के बाद ऐसी कोई डेस्टिनेशन है जहां पर्यटक स्नो स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं तो वो उत्तराखंड का ऑली है। ऑली में आपको कई बड़े रिजॉर्ट्स से लेकर नॉर्मल होम स्टे तक मिल जाएंगे। औली में आपको हिमालय की खूबसूरती के साथ बर्फीली वादियों की झलक भी देखने को मिलेगी। 

सिक्किम का युमथांग-

भारत में बर्फबारी देखने के शौकीन लोगों के लिए सिक्किम का युमथांग शहर बेहतर जगह है। इस शहर में लगभग पूरे साल बर्फबारी होती रहती है। युमथांग को ‘फूलों की घाटी’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां शिंगबा रोडोडेंड्रोन अभयारण्य है। इस अभयारण्य में यात्रियों को रोडोडेंड्रोन फूल की 24 प्रजातियां देखने को मिलेगी। यहां युमथांग में, जमी हुई झीलों और हिमालय के पहाड़ों से घिरे घास के मैदान आकर्षण का केंद्र हैं। अगर आप यहां घूमने का प्लान बनाएं तो अपने साथ गर्म कपड़े ले जाना ना भूलें। 

गुलमर्ग, कश्मीर-

गुलमर्ग को विंटर वंडरलैंड कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह भारत का स्की डेस्टिनेशन है, जो भारत का स्विट्जरलैंड माना जाता है। गंडोला राइड्स, चीड़ के पेड़, बर्फ से ढकी हुई वादियां और सांस लेने के लिए शुद्ध हवा, हिमालय की पूरी खूबसूरती आपको यहां दिखने को मिलेगी। 

मनाली,हिमाचल प्रदेश-

भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में मनाली का नाम भी शामिल है। यह भारत में रहने वाले ज्यादातर लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। सर्दियों के मौसम में यहां की पहाड़ियां बर्फ की चादर से ढक जाती है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments