Home Life Style Tulsi ke Upay: तुलसी में लगी मंजरी से करें सरल उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नहीं रुकेगा कोई काम

Tulsi ke Upay: तुलसी में लगी मंजरी से करें सरल उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नहीं रुकेगा कोई काम

0
Tulsi ke Upay: तुलसी में लगी मंजरी से करें सरल उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नहीं रुकेगा कोई काम

[ad_1]

हाइलाइट्स

माता लक्ष्मी की पूजा करते समय तुलसी की मंजरी को पूजन सामग्री में शामिल करना बहुत शुभ होता है.
माता लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन तुलसी की मंजरी आवश्यक रूप से अर्पित करनी चाहिए.

Tulsi Ke Upay: हिंदू धर्म में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें बेहद पवित्र माना जाता है. इन्हीं पेड़-पौधों में से एक है तुलसी का पौधा. तुलसी के पौधे का जितना धार्मिक महत्व है, उतना ही वैज्ञानिक महत्व भी है. तुलसी का आयुर्वेद में भी उपयोग किया जाता है. हिंदू धर्म में प्रत्येक घर में प्रतिदिन तुलसी की पूजा की जाती है और उसमें जल अर्पित किया जाता है. इसके अलावा, तुलसी के पत्ते कई तरह की बीमारियों में भी फायदेमंद होते हैं, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि तुलसी के पौधे में मंजरी आ जाए तो वह आपके लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है. दिल्ली निवासी की ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्डया बता रहे हैं, सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए तुलसी के पौधे की मंजरी के कुछ उपायों के बारे में.

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे में मंजरी निकलना शुभ होता है. धार्मिक मान्यताएं हैं कि तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है, भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का खासतौर से उपयोग किया जाता है. ऐसे में यदि आप तुलसी के पत्तों के साथ-साथ तुलसी की मंजरी भी भगवान विष्णु को अर्पित करते हैं, तो रुका हुआ धन वापस आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. इसके अलावा आय में भी बढ़ोत्तरी होती है.

यह भी पढ़ें – विवाह में आ रही हैं अड़चन, जल्द अपनाएं 5 महाउपाय, दूर हो जाएंगे वास्तु दोष, झटपट होगी शादी

-आज के दौर में सुखी जीवन जीने के लिए हर व्यक्ति धन प्राप्ति की इच्छा रखता है. तो यदि आप भी धन लाभ या धन प्राप्ति की इच्छा रखते हैं. तो तुलसी की मंजरी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर उसे अपने घर की तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है.

-हिंदू धर्म में गंगा जल को तुलसी की तरह ही पवित्र माना जाता है. ऐसे में यदि गंगाजल और तुलसी की मंजरी को मिलाकर घर की उत्तर दिशा में रखें और इस जल को रोजाना पूरे घर में छिड़कें, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं रहेगा और घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें – रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी, बनी रहेगी बजरंगबली की कृपा

-मान्यता है कि माता लक्ष्मी की पूजा करते समय तुलसी की मंजरी को पूजन सामग्री में शामिल करना बहुत शुभ होता है. माता लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन तुलसी की मंजरी आवश्यक रूप से अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है, और घर में धन आगमन होता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord vishnu, Religion

[ad_2]

Source link