Home Entertainment Tunisha Sharma: पुलिस को मिली 250 पन्नों की चैट, शीजान खान ने डिलीट किए थे सीक्रेट गर्लफ्रेंड के मैसेज

Tunisha Sharma: पुलिस को मिली 250 पन्नों की चैट, शीजान खान ने डिलीट किए थे सीक्रेट गर्लफ्रेंड के मैसेज

0
Tunisha Sharma: पुलिस को मिली 250 पन्नों की चैट, शीजान खान ने डिलीट किए थे सीक्रेट गर्लफ्रेंड के मैसेज

[ad_1]

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस की जांच में वालीव पुलिस को कुछ हैरान कर देने वाली बातें पता चली हैं. पुलिस सूत्र के मुताबिक, शिजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के चैट खुद शीजान ने डिलीट किए है. जांच में पता चला है कि उनकी गर्लफ्रेंड मुंबई की ही रहने वाली है. पुलिस को 250 पन्नों का व्हट्सएप चैट मिला. इसकी स्टडी और एनालिसिस बाक़ी है. पुलिस ने जून महीने से लेकर अब तक के चैट निकाले हैं. वहीं, शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप करने की वजह में यही बताया है कि दोनों के बीच उम्र का अंतर था और वह अपने करियर के बारे में सोच रहा था.

इस बीच, तुनिशा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने बताया, “तुनिशा शर्मा को सजने संवरने का बहुत शौक था. वह कहती थी कि- शादी होकर जाऊं तो सज संवर कर जाऊं- वो तो हम कर नहीं सके. हम जो कुछ कर पाए उसकी विश के हिसाब से वो करने की कोशिश की है.” पवन ने आगे कहा कि तुनिशा के जाने से घर में मातम पसरा हुआ है.

पवन शर्मा ने आगे तुनिश शर्मा की विश के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि तुनिशा की इच्छा थी कि वह सबके साथ जाकर मिड आईलैंड में जाकर सैलिब्रेशन करे. वह चंडीगढ़ के मोहाली में भी सेलिब्रेशन करना चाहती थी. उन्होंने बताया कि तुनिशा को अपने को-स्टार्स के घर बराबर आना-जाना करती थी. उनके लिए यह आम बात थी.

वालीव पुलिस ने सेट पर हुए शूट का डीवीआर अपने कब्जे में लिया है. वह इसकी गहनता से जांच करेगी. उससे ये समझने की कोशिश जारी है कि क्या शूट के बीच कोई ऐसी बात है जिससे चेहरे के हाव भाव से बाते समझी जा सके. पुलिस ने रॉ फुटेज भी अपने कब्जे में लिए हैं.

Tags: Tunisha Sharma suicide case

[ad_2]

Source link