[ad_1]
TV खरीदने का प्लान कर रहे हों या फिर स्पीरक, Sony ने अपने सारे प्रोडक्ट्स पर दिल खोलकर डिस्काउंट दे रहा है। दरअसल, Sony की Republic Day Sale शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्ट टीवी, पर्सनल ऑडियो और होम ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। सेल फिलहाल कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर्स पर लाइव है और 28 जनवरी तक चलेगी। सेल के दौरान Sony WH-1000XM4 और WH-1000XM5 समेत वायरलेस हेडफोन को डिस्काउंट प्राइस टैग के साथ लिस्ट किया गया है। रिपब्लिक डे स्पेशल सेल में SRS-XB100 और SRS-XE300 जैसे ब्लूटूथ स्पीकर भी डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, कंपनी इंस्टैंट कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी हैं।
टीवी पर 20,000 रुपये का कैशबैक
सोनी इंडिया ने सोमवार, 22 जनवरी को अपनी रिपब्लिक डे स्पेशल डिस्काउंट सेल शुरू की। सेल के दौरान, ब्राविया टीवी में अपग्रेड करने वाले खरीदार 30 प्रतिशत छूट और 20,000 रुपये तक इंस्टैंट कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, ब्रांड चुनिंदा ब्राविया स्मार्ट टीवी मॉडल पर दो साल की वारंटी प्रदान कर रहा है। खरीदार 3,995 रुपये से शुरू होने वाले ईएमआई ऑप्शन का भी लाभ उठा सकते हैं।
हेडफोन पर भी भारी छूट
सेल में, सोनी का WH-1000XM4 वायरलेस नॉइज कैंसिलेशन हेडफोन 19,990 रुपये में मिल रहा है, जो ओरिजनल कीमत 29,990 रुपये से कम है। Sony WH-1000XM5 34,990 रुपये के बजाय 26,990 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, ग्राहक इन मॉडल्स पर 2,000 रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं।
Sony WH-XB910N हेडफोन अपने ओरिजनल प्राइस 19,990 रुपये के बजाय 10,990 रुपये में मिल रहा है। Sony WH-CH720N हेडफोन 14,990 रुपये के बजाय 7,990 रुपये में मिल रहा है और किफायती Sony WH-CH520 हेडफोन ओरिजनल प्राइस 5,990 रुपये के बजाय 3,990 रुपये में मिल रहा है।
इस डील ने उड़ाए होश, पूरे ₹29000 सस्ता मिल रहा 67 हजार का OnePlus फोन
Sony WF-1000XM5 ट्रू वायरलेस इयरफोन सेल में ओरिजनल प्राइस 29,990 रुपये के बजाय 23,990 रुपये में मिल रहा है। कंपनी इस मॉडल पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक ऑफर भी कर रही है। Sony WF-C500 को 8,990 रुपये के बजाय 5,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि Sony WF-C700N 12,990 रुपये के बजाय 7,990 रुपये में मिलेगा।
Sony के गेमिंग हेडफोन MDR-G300 को 9,990 रुपये के बजाय 5,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि Sony WH-G500 की कीमत अब उनकी ओरिजनल एमआरपी 21,990 रुपये से कम होकर 13,990 रुपये हो गई है।
ब्लूटूथ स्पीकर भी हुए सस्ते
सेल में, Sony SRS-XE300 और SRS-XE200 ब्लूटूथ स्पीकर क्रमशः 12,990 रुपये (एमआरपी 24,990 रुपये) और 9,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये) में लिस्ट हैं। सेल के दौरान Sony SRS-XB100 की कीमत 3,990 रुपये (एमआरपी 5,990 रुपये) है, और Sony MHC-V43D पार्टी स्पीकर 32,990 रुपये (एमआरपी 46,990 रुपये) में मिलेगा। इस बीच, Sony SRS-XP500 की कीमत 24,990 रुपये (एमआरपी 35,990 रुपये) है।
सोनी रिपब्लिक डे सेल वर्तमान में सोनी रिटेल स्टोर्स, शॉपएटीएससी पोर्टल, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स और अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर लाइव है। सेल 28 जनवरी या स्टॉक खत्म होने तक चलेगी।
[ad_2]
Source link