Home National Two CM KCR and Bhupesh Baghel including one former CM and Speaker trailing in elections know political leaders who are trailing – India Hindi News – भूपेश, रमन, कमलनाथ, KCR जैसे दिग्गज खुद हार रहे चुनाव; कहां कौन सूरमा पिछड़ा, देश न्यूज

Two CM KCR and Bhupesh Baghel including one former CM and Speaker trailing in elections know political leaders who are trailing – India Hindi News – भूपेश, रमन, कमलनाथ, KCR जैसे दिग्गज खुद हार रहे चुनाव; कहां कौन सूरमा पिछड़ा, देश न्यूज

0


ऐप पर पढ़ें

Assembly Elections Results 2023:  चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में हो रही वोटों की गिनती में कई सियासी सूरमा पिछड़ते दिख रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक ताजा रुझानों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट से पीछे चल रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ भी छिंदवाड़ा से पीछे चल रहे हैं।  राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक सीट से पीछे चल रहे हैं, जबकि राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी भी नाथद्वारा सीट से पिछड़ गए हैं।

राजस्थान में कांग्रेस के कई बड़े सियासी दिग्गज पीछे चल रहे हैं। राज्य के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी पीछे चल रहे हैं।  राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा भी लक्षमणगढ़ सीट से पीछे चल रहे हैं। उदयपुर से कांगेस के तेज तर्रार नेता गौरव वल्लभ भी पीछे चल रहे हैं। उन्हें भाजपा के ताराचंद से कड़ी टक्कर मिल रही है। ओसियां सीट से भी कांग्रेस की उम्मीदवार दिव्या मगेरणा पीछे चल रही हैं।

मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट सीधी से बीजेपी सांसद रीति पाठक पीछे चल रही हैं। राजस्थान के सिवाना से मानवेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं। कोटा उत्तरी सीट से शांति धारीवाल पीछे चल रहे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार के सात मंत्री पीछे चल रहे हैं।

उधर, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र दतिया सीट से पीछे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते भी पीछे चल रहे हैं। राजस्थान में भाजपा के रघु शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी पीछे चल रहे हैं।



Source link