
[ad_1]
चीन ने क्या-क्या बताया
चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने बताया है कि पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में स्थानीय समुद्री अधिकारियों ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया है कि उन्होंने प्रांत के तटीय शहर रिझाओ के पास पानी में एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु देखी है। मछुआरों को संदेशों के माध्यम से सुरक्षित रहने की चेतावनी जारी करते हुए इसे मार गिराने की तैयारी कर रहे हैं।
कनाडा के ऊपर एक दिन पहले देखा गया था यूएफओ
एक दिन पहले ही अमेरिकी वायु सेना के एक लड़ाकू विमान ने कनाडा के ऊपर एक अज्ञात बेलनाकार वस्तु को नष्ट किया था। इससे पहले अमेरिका ने अलास्का के जल क्षेत्र के ऊपर एक अज्ञात वस्तु को मार गिराया था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने बताया कि इस अज्ञात वस्तु को शनिवार को उत्तर-पश्चिम कनाडा के युकोन क्षेत्र में नष्ट किया गया। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने बताया कि यह वस्तु एक रात पहले अलास्का में देखी गई थी और सैन्य अधिकारियों ने बारीकी से इस पर नजर रखी।
अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था
अमेरिका ने 6 फरवरी को चीनी जासूसी गुब्बारे को दक्षिण कैरोलिना के ऊपर मार गिराया था। यह गुब्बारा 30 जनवरी को अमेरिकी वायु सीमा में दाखिल हुआ था। चीन ने दावा किया था कि यह गुब्बारा असैन्य गतिविधि से जुड़ा हुआ है और हवा के प्रवाह के कारण अपना रास्ता भटक गया है। अमेरिका ने इसे जासूसी गुब्बारा बताते हुए चीन के दावे को खारिज कर दिया था। इसके बाद बाइडेन के आदेश से इस गुब्बारे को अटलांटिक महासागर के ऊपर मार गिराया गया था।
[ad_2]
Source link