[ad_1]
मूसा युगांडा के लुसाका शहर में रहते हैं जहां कई विवाद करना कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त है। मूसा ने बढ़ते खर्च को देखते हुए परिवार की बढ़ती संख्या को रोकने का फैसला किया है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक मूसा अभी 67 साल के हैं और उन्होंने अपनी पत्नियों से कहा है कि वे गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल करें ताकि वह अपने परिवार के लिए खान खरीद सकें। मूसा ने कहा, ‘साल दर साल जीवन जीने के लिए जरूरी खर्च लगातार बढ़ रहा है तथा मेरी आय कम और कम होती जा रही है। साथ ही मेरा परिवार लगातार बढ़ता ही जा रहा है।’
मूसा का सबसे बड़ा बच्चा अपनी छोटी मां से 21 साल बड़ा
मूसा ने कहा, ‘मैंने एक महिला के बाद लगातार दूसरी महिला से शादी करता गया। एक मर्द कैसे एक बीवी से संतुष्ट रह सकता है।’ मूसा ने कहा कि उसकी सभी पत्नियां एक ही घर में रहती हैं ताकि वह उनकी ‘निगरानी’ कर सके। इससे उसकी पत्नियां दूसरे मर्दों के साथ रिश्ते नहीं बना सकेंगी। मूसा की सबसे छोटी पत्नी जूलैका 11 बच्चों की मां है। जूलैका ने कहा, ‘मुझे अब और बच्चे नहीं चाहिए। मैंने बहुत खराब आर्थिक हालात देखे हैं। अब मैं गर्भनिरोधक गोली का इस्तेमाल कर रही हूं ताकि बच्चों को पैदा करने से रोका जा सके।’
मूसा के एक तिहाई बच्चे 6 से 51 साल के बीच हैं। ये सभी खेत में मूसा के साथ ही रहते हैं। मूसा का सबसे बड़ा बच्चा अपनी सबसे छोटी मां से 21 साल बड़ा है। मूसा की पत्नियां भले ही गर्भनिरोधक गोलियां खा रही हैं लेकिन लुसाका में इसका इस्तेमाल करना बहुत ही विवादित माना जाता है। इसे संकीर्णता से देखा जाता है। मूसा खराब स्वास्थ्य के कारण अब काम नहीं कर पाता है और उसकी दो पत्नियां खराब आर्थिक हालत को देखते हुए उसे छोड़कर चली गई हैं।
[ad_2]
Source link