Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsUGC NET 2022 Admit Card: एनटीए जल्द जारी करेगा यूजीसी नेट की...

UGC NET 2022 Admit Card: एनटीए जल्द जारी करेगा यूजीसी नेट की एग्जाम सिटी इंटीमेशन का लिंक, ugcnet.nta.nic.in पर देखिए डिटेल्स


ऐप पर पढ़ें

UGC NET 2022 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2022 के एडमिट कार्ड या एग्जाम सिटी इंटीमेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किया जा सकता है। यूजीसी नेट 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी डिटेल्स डाउनलोड कर सकेंगे।

एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र के शहरों की डिटेल्ट फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में यानी दो-तीन दिन के अंदर ही एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी जाएंगी। अभ्यर्थी यहां दिए आसान स्टेप्स में अपनी डिटेल्स चेक कर सकेंगे।

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2022 की एग्जाम सिटी डिटेल्स ऐसे चेक करें:

– यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

– होम पेज पर दिए गए एग्जाम सिटी इंटीमेशन लिंक पर क्लिक करें।

– अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन क्लिक करें।

– अब आपकी एग्जाम सिटी डिटेल्स कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखेगा जिसे डाउनलोड कर सकेंगे।

– भविष्य की जरूरत के लिए परीक्षा केंद्र शहर की डिटेल्स प्रिंट आउट करके रख लें।

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसइट पर अगले सप्ताह जारी किए जाएंगे। यूजीसी नेट परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय ती घंटे निर्धारित हैं। यूजीसी नेट पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई गैप नहीं होगा। पहले पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। अधिक जानकारी के लिए यूजीसी नेट की वेबसाइट पर जाएं।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments