Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsUGC NET 2022 Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा की एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन...

UGC NET 2022 Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा की एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन और एडमिट कार्ड इस सप्ताह


ऐप पर पढ़ें

UGC NET 2022 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2022 की एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन का लिंक इस सप्ताह कभी भी जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड भी कभी भी जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। दरअसल एग्जाम कैलेंडर के अनुसार फरवरी के दूसरे सप्ताह में एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड कभी भी जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार  यूजीसी नेट परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय तीन घंटे निर्धारित हैं। यूजीसी नेट पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई गैप नहीं होगा। अभ्यर्थी यहां दिए आसान स्टेप्स में अपनी डिटेल्स चेक कर सकेंगे।

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी डिटेल्स ऐसे चेक करें:

– यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

– होम पेज पर दिए गए एग्जाम सिटी इंटीमेशन लिंक पर क्लिक करें।

– अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन क्लिक करें।

– अब आपकी एग्जाम सिटी डिटेल्स कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखेगा जिसे डाउनलोड कर सकेंगे।

– भविष्य की जरूरत के लिए परीक्षा केंद्र शहर की डिटेल्स प्रिंट आउट करके रख लें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments