Home Education & Jobs UGC NET December 2023: बढ़ाई गई यूजीसी नेट के आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

UGC NET December 2023: बढ़ाई गई यूजीसी नेट के आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

0
UGC NET December 2023: बढ़ाई गई यूजीसी नेट के आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

UGC NET December 2023 Deadline: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। कैंडिडेट्स अब विश्वसविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा(यूजीसी नेट) दिसंबर के लिए एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल साइट पर जाकर 31 अक्टूबर 2023 को रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन और एप्लीकेशन फीस पेमेंट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अब 1 से 3 नवंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा।

यूजीसी नेट 2023 दिसंबर सत्र के एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स पहले 28 अक्टूबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते थें, जिसे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है। बता दें कि यूजीसी नेट के आवेदन की शुरुआत 30 सितंबर 2023 से हुई थी। वहीं, यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की परीक्षाएं 6-22 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित कराई जाएगी और परीक्षा से जुड़ी जानकारियां विद्यार्थियों को एग्जाम से पहले दे दी जाएंगी। 

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 आवेदन की फीस: यूजीसी नेट 2023 दिसंबर सत्र के रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1150 रूपए फीस पेमेंट करना होगा। वहीं, ईडब्ल्यूएस (जनरल) और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 600 रुपए एप्लीकेशन फीस देना होगा और एस/एसटी/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 325 रुपए भुगतान करना होगा।

यूजीसी नेट के लिए कैंडिडेट्स एक ही एप्लीकेशन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। एक से ज्यादा आवेदन करने करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनटीए द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक से अधिक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने पर कैंडिडेट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन आसान स्टेप्स में करें अप्लाई:

रजिस्ट्रेशन के लिए एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in. पर जाएं।

लिंक खुलने के बाद UGC NET 2023 Registration पर क्लिक करें।

जरूरी क्रेंडशियल के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। फीस पेमेंट करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें।

[ad_2]

Source link