Home Education & Jobs UGC NET December Session 2022: आज या कल, कभी भी जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

UGC NET December Session 2022: आज या कल, कभी भी जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

0
UGC NET December Session 2022: आज या कल, कभी भी जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

[ad_1]

UGC NET December Session 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस सप्ताह यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) 2022 के दिसंबर संस्करण के एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर सकती है।  जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट ने UGC NET दिसंबर 2022 चरण I के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23 और 24 फरवरी, 2023 को होगा। एजेंसी कुल मिलाकर 57 विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करेगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है, “एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और www.nta.ac.in पर जारी की जाएगी”

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

ये होगा परीक्षा का समय

यूजीसी नेट परीक्षा की अवधि 3 घंटे है और पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के बाहर जानेकी अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसलिए आयोजित की जाती है परीक्षा

नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ और ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप, और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अ प्रोफेसरों के लिए आयोजित की जाती है। इसी के साथ ये परीक्षा

पीएचडी एडमिशन प्रोसेस में मदद करती है।

UGC NET 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  ugcnet.nta.nic.in और www.nta.ac.in पर जाना होगाय़

स्टेप 2-  होम पेज पर  ‘UGC NET December Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4-  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआइट लेना न भूलें।

 

 

 

[ad_2]

Source link