Home World Ukraine Russia War: लगातार धमाकों से दहल रहा मॉस्को, पुतिन के दफ्तर से 5 KM दूर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन अटैक

Ukraine Russia War: लगातार धमाकों से दहल रहा मॉस्को, पुतिन के दफ्तर से 5 KM दूर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन अटैक

0
Ukraine Russia War: लगातार धमाकों से दहल रहा मॉस्को, पुतिन के दफ्तर से 5 KM दूर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन अटैक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब खतरनाक मोड़ ले रही है। अमेरिकी समेत यूरोप के तमाम देशों से हथियार मिलने के बाद यूक्रेन ने अब रूस की धरती पर हवाई हमले करने शुरू कर दिए हैं। रूस की राजधानी मॉस्को में तीन दिनों के भीतर तीसरा अटैक हुआ है। मंगलवार सुबह मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि ताजा हमले में कमर्शियल बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दफ्तर से महज पांच किलोमीटर के अंदर हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि अगर रूस ने उसकी धरती पर हमले नहीं रोके तो वो भी उनकी धरती दहलाने से पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि अब रूस की धरती को दहलाने की बारी है। दूसरी तरफ पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन ने हमले नहीं रोके तो वह चुप नहीं रहेंगे।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने मंगलवार को दिए एक बयान में कहा कि रूसी हवाई सुरक्षा ने मॉस्को क्षेत्र को निशाना बनाने वाले “कई” ड्रोनों को मार गिराया है। हालांकि एक कमर्शियल इमारत को निशाना बनाया गया। रूस ने दोनों ड्रोन अटैक में किसी भी जनहानि से इनकार किया है। ताजा हमला रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दफ्तर से पांच किलोमीटर दूर पर हुआ। 

यूक्रेन के हवाई हमलों के बाद मॉस्को का एयरपोर्ट बंद

यूक्रेन के रूसी धरती पर लगातार ड्रोन अटैक के बाद मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। मेयर सोबयानिन ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कहा, “ ड्रोन अटैक से इमारत का 21वीं मंजिल का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 150 वर्ग मीटर का ग्लेज़िंग टूट गया था।”

रूस  का दावा- यूक्रेनी हमलों को नाकाम किया

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को के पास ओडिंटसोवो और नारोफोमिंस्क जिलों में वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा दो ड्रोन नष्ट कर दिए गए। ये ड्रोन नष्ट होने के बाद इमारतों पर गिरे, जिससे इमारतों को थोड़ा नुकसान हुआ है। रूस दुनिया के सामने भले ही यूक्रेनी हमलों को छोटा और निष्प्रभावी बता रहा हो लेकिन, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मॉस्को पर ड्रोन अटैक के बाद आम लोगों में भय का माहौल है। 

जेलेंस्की बोले- अब रूस के दहलने की बारी

राजधानी मॉस्को पर ड्रोन हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि रूस में युद्ध फिर से शुरू हो रहा है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी क्षेत्र पर हमले यूक्रेन की तरफ से जवाबी कार्रवाई है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन मजबूत हो रहा है। 

[ad_2]

Source link