Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalUN Climate Summit will be held in India Meteorological Department warns of...

UN Climate Summit will be held in India Meteorological Department warns of heavy rain top 5 news – India Hindi News – भारत में होगा UN क्लाइमेट समिट, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी; टॉप 5 खबरें, देश न्यूज


ऐप पर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाए जाने के फैसले को सही ठहराया है। कोर्ट ने कहा है कि बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के फैसले से पंजाब पुलिस की शक्तियों पर अतिक्रमण नहीं हुआ है। पंजाब पुलिस से जांच का अधिकार नहीं छीना गया है।  कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार को साथ बैठकर विचार-विमर्श करने की भी सलाह दी है।  पढ़ें पूरी खबर..

भारत में होगा UN क्लाइमेट समिट 2028 का आयोजन, PM मोदी ने रखा प्रस्ताव

पीएम नरेंद्र मोदी ने 2038 में भारत में UN क्लाइमेट समिट के आयोजन का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने दुबई में आयोजित COP28 समिट के दौरान यह बात रखी। उन्होंने इस दौरान पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा आर्थिक और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन बनाने वाला देश रहा है।पीएम नरेंद्र मोदी ने दुबई में COP28 समिट में कहा, ‘आज भारत ने दुनिया के सामने आर्थिकी और पारिस्थितिकी का शानदार संतुलन पेश किया है। भारत की आबादी दुनिया की 17 फीसदी के बराबर है। फिर भी हमारा कार्बन उत्सर्जन में 4 फीसदी का ही योगदान है। पढ़ें पूरी खबर…

यूपी में ठंड के बीच चार दिनों तक होगी बारिश, कहां आ रहा चक्रवाती तूफान

उत्तर भारत में ठंड का सीजन शुरू हो गया है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में सुबह के शाम कोहरा भी घना होने लगा है। इस बीच, यूपी में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। ठंड में बरसात के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसके अलावा, दो और तीन दिसंबर को यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा भी पड़ने वाला है। उधर, दक्षिण भारत की बात करें तो यहां चक्रवाती तूफान की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

दीवार पर उभरी खाटू श्याम की आकृति! टेंशन में मालिक ने किया कुछ ऐसा…दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में कुछ दिन पहले एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौंका दिया। यहां की एक दीवार पर एक आकृति उभर आई। दीवार पर उभरी आकृति को खाटू श्याम जी की आकृति बताया जाने लगा। दीवार पर खाटू श्याम जी की आकृति उभरने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। दीवार में उभरी हुई आकृति को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आने लगे। पढ़ें पूरी खबर…

सिद्धार्थ शुक्ला की आखिरी सांस तक साथ थीं शहनाज, पारस ने बताया

पारस छाबड़ा, बिग बॉस 13 के हिस्सा थे। इसी सीजन के विनर थे सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल इस शो के सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट थे। यह तो सब जानते हैं कि शो के दौरान कई बार शहनाज ने सिद्धार्थ के साथ अपना प्यार जाहिर किया। हालांकि शो जीतने के कुछ समय बाद एक्टर का निधन हो गया था। इससे शहनाज को बड़ा झटका लगा था। अब पारस ने सिद्धार्थ और शहनाज को लेकर एक खुलासा किया है। पढ़ें पूरी खबर…

 


 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments