[ad_1]
क्यों नहीं मिली नौकरी
उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि संगठित क्षेत्र में रोजगार सृजन कितना जरूरी है, तभी हम रोजगार बाजार में समावेशन सुनिश्चित कर सकते हैं। सीआईईएल एचआर सर्विसेज के एमडी एवं सीईओ आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा कि दिसंबर में नए रोजगार के कोई उल्लेखनीय अवसर नहीं बने। उन्होंने कहा, ‘सितंबर-दिसंबर के दौरान त्योहारी सीजन की वजह से उपभोक्ता सामान, वाहन और वित्तीय सेवा क्षेत्र में रोजगार के काफी अवसर बने। इनके लिए नियुक्तियां अगस्त-सितंबर में की गईं। महंगाई के दबाव की वजह से निर्माण, इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर नहीं बढ़ पाए हैं।’
[ad_2]
Source link