Friday, March 14, 2025
Google search engine
HomeNationalUP Agra Man attacked woman with Acid after she complaint to his...

UP Agra Man attacked woman with Acid after she complaint to his wife about his teasing – यूपी: मोहल्ले में बदनाम कर रहा था पड़ोसी, महिला ने उसकी पत्नी से की शिकायत तो तेजाब उड़ेला, उत्तर प्रदेश न्यूज


ऐप पर पढ़ें

आगरा में ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में एक महिला को पड़ोसी ही बदनाम कर रहा था। महिला ने आरोपी की पत्नी से शिकायत की। इससे आरोपी बौखला गया। मंगलवार सुबह महिला पर तेजाब डाल दिया। हत्या की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता का शोर सुनकर आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

थानाध्यक्ष ट्रांसयमुना सुमनेश विकल ने बताया कि पीड़ित महिला किराए पर रहती है। इसी मकान में पहली मंजिल पर ही खंदौली का रहने वाला गजेंद्र भी किराएदार है। महिला का आरोप है कि गजेंद्र उस पर बुरी नजर रखता है। उन्हें मोहल्ले में बदनाम कर रहा है। पड़ोसियों से कह रहा है कि उससे कोर्ट मैरिज करेगा, जबकि वह शादीशुदा है। आरोपी गजेंद्र भी शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। सोमवार को उसने गजेंद्र की पत्नी से बात की। पति की हरकत के बारे में बताया। कहा कि वो अपने पति को समझा ले। इसकी जानकारी गजेंद्र को हो गई। सोमवार को उसने तेजाब डालने की धमकी दी।

‘उसे मिले करनी की सजा’, बस कंडक्‍टर पर चापड़ चलाने वाले लारैब हाशमी के चाचा की मांग; रिश्‍तेदार भी हुए खिलाफ

मंगलवार सुबह 8.30 बजे महिला आंगन में बर्तन धो रही थीं। तभी गजेंद्र आया। उसके हाथ में प्लास्टिक के डिब्बे में एसिड था। इसे उनके ऊपर उड़ेल दिया। डिब्बा फेंककर आरोपी भाग गया। एसिड गिरने से महिला के हाथ और गर्दन झुलस गए। शोर सुनकर लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया।

अब भी शहर में खुलेआम बिक रहा तेजाब

इस घटना के बाद शहर में खुलेआम तेजाब बिकने की पुष्टि भी हुई है। शौचालय साफ करने आदि के कामों में इस्तेमाल के लिए बाजारों में तेजाब खुलेआम बिक रहा है। पहले भी ऐसे कई मामले हुए हैं जिनमें महिलाओं और युवतियों पर तेजाब डाला गया है। आगरा में शीरोज हैंग आउट कैफे की एसिड अटैक फाइटर्स पहले भी इसका विरोध कर चुकी हैं।

एसीपी छत्ता, आरके सिंह ने कहा कि एसिड अटैक के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वह 45 साल का है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments