[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UP BED Result 2023: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- bujhansi.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून, 2023 को आयोजित की गई थी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1108 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 4.72 लाख अभ्यर्थियों में से 4.23 लाख ने हिस्सा लिया था। अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड में उनकी स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक, लिखित परीक्षा में प्राप्तांक, फाइनल स्कोर, पेपर 1 में सही व गलत उत्तर, पेपर 2 में सही व गलत उत्तर, पेपर वाइज टोटल मार्क्स जैसी डिटेल्स दी गई हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि वह काउंसलिंग राउंड में जाने के लिए योग्य है या नहीं।
बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए जल्द की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल होना होगा। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के बाद मार्क्स के हिसाब से सीट का आवंटन किया जाएगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होने की संभावना है।
UP BEd JEE 2023 Result चेक एवं डाउनलोड करने के चरण
– उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bujhansi.ac.in पर जाएं।
– यूपी बीएड जेईई 2023 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
– लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
– यूपी बीएड जेईई 2023 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
– अपना स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
– भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
यहां देखें पिछले साल के टॉपरों की लिस्ट
रैंक-1 – रागिनी यादव – प्रयागराज, 359.666 मार्क्स
रैंक-2 – नीतू देवी, प्रयागराज, 358 मार्क्स
रैंक-3 – अभय कुमार गुप्ता, प्रयागराज, 349.333 मार्क्स
रैंक-4 – विश्वेन्द्र सिंह, आगरा, 348 मार्क्स
रैंक-5 – राधा पटेल, वाराणासी, 346.667 मार्क्स
रैंक-6 – पूजा रानी, अलीगढ़, 346.334 मार्क्स
रैंक-7 – नंदिनी पटेल , वाराणसी, 344 मार्क्स
रैंक-8 – संजीदा मलिक, आगरा, 342 मार्क्स
रैंक-9 – परमानंद नागर, जौनपुर, 341.334 मार्क्स
रैंक-10 – पवन कुमार, अलीगढ़, 341.333 मार्क्स
[ad_2]
Source link