Home Education & Jobs UP Board 10th, 12th Result: रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान पर कराएं रजिस्ट्रेशन

UP Board 10th, 12th Result: रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान पर कराएं रजिस्ट्रेशन

0


ऐप पर पढ़ें

UP Board Result 2023 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 के परिणाम कल, 25 अप्रैल 2023 को घोषित किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा livehindustan.com पर चेक किया जा सकेगा। लाइव हिन्दुस्तान पर रिजल्ट घोषित होने का अलर्ट पाने के लिए छात्र यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं-

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट रजिस्ट्रेशन लिंक


यूपी बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए ऐसे कराएं अपना रजिस्ट्रेशन:

1-livehindustan.com के करियर सेक्शन पर जाएं।

2- यहां “बोर्ड रिजल्ट्स” पर क्लिकर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।

3- अब हाईस्कूल रिजल्ट 2023 या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।

4- अब नया पेज खुलेगा में जिसमें छात्र अपना रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, क्लास और शहर का नाम दर्ज कराएं।

5- अब सब्मिट बटन दबाते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 58 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई थीं और 4 मार्च 2023 को पूरी हो गईं थीं। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की करीब 3.19 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल 2023 से शुरू हो गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1.44 लाख शिक्षक ड्यूटी पर लगाए गए थे। 

 



Source link