
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UP Board Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश, यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 के जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी करेगा। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें अपने संबंधित स्कूलों से अपना एडमिट कार्ड लेना होगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं हॉल टिकट 2023 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।
हालांकि, प्राइवेट कैटेगरी के छात्र अपना यूपी बोर्ड का एडमिट कार्ड यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। रेगुलर कैटेगरी के स्टूडेंट्स को अपना एडमिट कार्ड स्कूलों से मिल जाएगा। स्कूलों को अपना एडमिट कार्ड स्कूल लॉगिन और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके डाउनलोड करना होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रोल नंबर
बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा रोल नंबर एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगा। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जानें- परीक्षा की तारीख
यूपी बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 10वीं और 12वीं दोनों के लिए 16 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च को समाप्त होंगी जबकि यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च को समाप्त होंगी।
परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। शिफ्ट 1 सुबह की शिफ्ट होगी जो सुबह 8 बजे शुरू होगी और 11:15 बजे समाप्त होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर की शिफ्ट होगी जो दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:30 बजे समाप्त होगी।
[ad_2]
Source link