[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। इस बार 8753 परीक्षा केन्द्रों पर बोर्ड परीक्षा होने जा रही है, जिसमें कुल 58,85,745 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसमें हाईस्कूल के 31,16,487 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट के 27,69,258 परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। परीक्षा पर नजर रखने के लिए इस बार भी सरकार ने व्यापक तैयारियां की है ताकि नकल विहीन बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराया जा सके। नकल करवाने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने एवं उनकी सम्पत्तियों के कुर्क करने के आदेश सरकार ने पहले ही दे दिए हैं।
राजधानी में राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम लखनऊ का टोल फ्री नं0- 18001806607, 18001806608 तथा 0522-2237607 फैक्स व ई-मेल – upboardexam23@gmail.com, फेसबुक आई-डी- upboardexam2023 व ट्विटर आई-डी- @upboardexam23, व्हाट्सअप नं0- 9569790534 है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज का टोल फ्री नं0- 18001805310, 18001805312 है। इसके अतिरिक्त बोर्ड परीक्षा अवधि में गहनता से आनलाइन मॉनटरिंग तथा समीक्षा के दृष्टिगत साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा निदेशालय नवीउल्लाह रोड लखनऊ परिसर में संचालित विद्या समीक्षा केंद्र में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के हर कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकार्डर तथा राउटर संस्थापित किये गये हैं, जिनके माध्यम से सम्पूर्ण परीक्षा अवधि की लाइव मॉनीटरिंग वेबकास्टिंग के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1390 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 455 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। अलग से 521 सचल दलों का गठन किया गया है जबकि 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है।
[ad_2]
Source link