
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास ( UP Board Results 2023 class 10) के नतीजे जारी करने वाली है। नतीजे कुछ देर में दोपहर 1.30 पर जारी होंगे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वो बड़ी आसानी से यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट UPMSP upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके साथ लाइव हिन्दुस्तान पर भी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर नतीजे चेक कर सकेंगे। UP board result 2023 Direct Link आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में करीब 58 लाख स्टूडेंट्स ने दोनों क्लासों 10वीं और 12वीं में इस साल रजिस्चट्रेशन कराया था। इतने अधिक बच्चों की कॉपियां चेक करने के लिए शिक्षकों की संख्या भी अधिक रखी गई थी। बोर्ड ने 1,43,933 शिक्षकों को कॉपी चेकिंग के काम में लगाया था। रविवार और छुट्टी के दिन भी कॉपी चेक की गईं थी। कॉपी चेकिंग के लिए 258 केंद्र बनाए गए थे। कॉपी चेकिंग के किसी काम में दिक्कत न आए इसके लिए शिक्षकों को पहले ट्रैनिंग भी दी गई थी।
इस बार सख्ती से बोर्ड परीक्षा ली गई थी। किसी प्रकार की नकल आदि न हो इसके लिए उत्तर प्रदेश टास्क फोर्स ने परीक्षा पर नजर रखी थी। इस बार बोर्ड का कोई पेपर भी लीक नहीं हुआ। 30 साल में पहली बार ऐसा होना अपने आप में रिकॉर्ड है।
[ad_2]
Source link