ऐप पर पढ़ें
यूपी सरकार ने 2024 का सरकारी कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकार की ओर से जारी इस कैलेंडर में दिसंबर में पड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के दिन भी सरकारी अवकाश की घोषणा की गई है। कैलेंडर में पूरे साल पड़ने वाली सरकारी छुट्टियों का जिक्र किया गया है। सरकार के विशेष सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 23 दिसंबर को भी अब सरकारी छुट्टी रहेगी। इसमें 24 दिन सार्वजनिक अवकाश रहेंगे, जबकि 29 दिन निर्बन्धित अवकाश रहेगा।
31 मार्च को क्लोजिंग होने के चलते एक अप्रैल को सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 17 जनवरी को पड़ने वाले गुरु गोविंद सिंह जयंती और 24 नवंबर को होने वाले गुरु तेग बहादुर शहीद पर भी सरकारी अवकाश रहेगा। सरकार की ओर से जो कैलंडर जारी किया गया है उसमें जनवरी में सात, फरवरी में तीन, मार्च में छह, अप्रैल में आठ, मई में तीन, जून में दो, जुलाई में दो, अगस्त में तीन, सितम्बर में दो, अक्टूबर में आठ, नवंबर में छह, दिसंबर में तीन दिन की सरकारी छुट्टी पड़ेगी।
तारीख त्योहार का नाम दिन
25 जनवरी 2024 मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस गुरुवार
26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस शुक्रवार
08 मार्च 2024 महाशिवरात्रि शुक्रवार
24 मार्च 2024 होलिका दहन रविवार
25 मार्च 2024 होली सोमवार
29 मार्च 2024 गुड फ्राइडे शुक्रवार
11 अप्रैल 2024 ईद-उल-फितर* गुरुवार
14 अप्रैल 2024 अंबेडकर जयंती रविवार
17 अप्रैल 2024 रामनवमी बुधवार
21 अप्रैल 2024 महावीर जयंती रविवार
23 मई 2024 बुद्ध पूर्णिमा गुरुवार
17 जून 2024 बकरीद सोमवार
17 जुलाई 2024 मोहर्रम बुधवार
15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस गुरुवार
19 अगस्त 2024 रक्षा बंधन सोमवार
26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी सोमवार
16 सितंबर 2024 ईद-ए-मिलाद* सोमवार
2 अक्टूबर 2024 गांधी जयंती बुधवार
12 अक्टूबर 2024 महानवमी/दशहरा शनिवार
31 अक्टूबर 2024 दिवाली गुरुवार
02 नवंबर 2024 गोवर्द्धन पूजा शनिवार
03 नवंबर 2024 भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती रविवार
15 नवंबर 2024 गुरु नानक जयंती शुक्रवार
25 दिसंबर 2024 क्रिसमस बुधवार