[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UP NEET UG 2023 Counselling: महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश के कार्यायल से यूपी नीट यूजी 2023 की काउंसिलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपी के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रथम वर्ष, बीडीएस प्रथम वर्ष व अन्य संबंधित कोर्सों में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थी महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट http://dgme.up.gov.in/ पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
डीजीएमई यूपी की ओर से 19 अगस्त 2023 को जारी नोटिस के अनुसार, यूपी नीट यूजी 2023 की दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से 24 अगस्त 2023 तक होना था। लेकिन संशोधित शेड्यूल के अनुसार, च्वॉइस फिलिंग का संशोधित शेड्यूल 23 अगस्त 2023 को शाम 5 बजे से 26 अगस्त 2023 को शाम 5 बजे तक कुल 3 दिन तक आवेदन कर सकते हैं।
वहीं दूसरे चरण की अलॉटमेंट रिजल्ट अब 28 अगस्त 2023 को जारी किया जाएगा। इसके बाद अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तिथि 29 अगस्त से 04 सितंबर 2023 तक निर्धारित किया गया है। पहले यह डेट 28 सितंबर से 2 सितंबर 2023 थी।
वहीं यूपी नीट यूजी 2023 दूसरे चरण की काउंसिलिंग से एडमिशन की तिथि अब 29 अगस्त 2023 से एक, दो और 04 सितंबर 2023 यानी 4 दिन तक है। इन अभ्यर्थियों का सत्र 1 सितंबर 2023 से शुरू होगी। अभ्यर्थी यहां नीट यूजी 2023 काउंसिलिंग का संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं।
[ad_2]
Source link