Saturday, March 29, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsUP Police एसआई और एएसआई क्लर्क भर्ती की अंतिम चयन परिणाम घोषित,...

UP Police एसआई और एएसआई क्लर्क भर्ती की अंतिम चयन परिणाम घोषित, देखिए कटऑफ और अभ्यर्थियों की सूची


ऐप पर पढ़ें

UP Police SI, ASI  Result 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस में महिलाओं एवं पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उपनिरीक्षक (गोपनीय) के 295 पदों, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 624 पदों, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 358 पदों तथा सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 20 पदों एवं उपनिरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 32 पदों पर भर्ती का चयन परिणाम 29 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था। इस रिजल्ट में पाया गया कि कुछ अभ्यर्थियों के रिजल्ट में अंकों और शब्दों में लिखे में अंतर है। ऐसे में कम्प्यूटर द्वारा अंकित इस रिजल्ट में  त्रुटि माना गया है और 58 अभ्यर्थियों को नए सिरे से चयनित किया गया है। वहीं कुछ अभ्यर्थी एक पद से दूसरे पद में अपग्रेड किए गए हैं।  इसके अलावा 118 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त भी किया गया है। यूपी पुलिस एसआई व एएसआई क्लर्क व अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट यूपी पुलिस पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना संशोधित रिजल्ट व कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। अंतिम चयन की सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम है उनके दस्तावेजों की जांच और मेडिकल के बाद ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति के योग्य माना जाएगा।

UP Police SI, ASI  Result 2022 Notice

UP Police SI, ASI  Result Cut Off Marks

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की स्किल टेस्ट परीक्षा अक्टूबर 2022 में कराई गई थी। यूपी पुलिस की इस एसआई व एएसआई भर्ती के तहत कुल 1329 रिक्तियों के लिए  18 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में स्किल टेस्ट का आयोजित किया गया था। 

इस भर्ती में उप निरीक्षक (गोपनीय) के 295, उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 32, उप निरीक्षक (लिपिक) के 624, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 20 तथा सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 358 पदों के लिए रिजल्ट जारी किया गया है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments