ऐप पर पढ़ें
UP Police Constable Bharti : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के 546 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती नागरिक पुलिस व पीएससी में स्पोर्ट्स कोटे से निकाली गई है। वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों में प्रतिभाशाली व उपलब्धि प्राप्त युवक और युवतियां इस भर्ती के लिए 14 दिसंबर 2023 से आवेदन कर सकेंगे। कुशल खिलाड़ी कोटे की इस भर्ती में 350 पद पुरुषों के लिए और 196 पद महिलाओं के लिए हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लाई करने और फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2024 है।
चयनित अभ्यर्थियों को 5200-20200 व ग्रेड पे-2000 का वेतनमान मिलेगा।
यूपी पुलिस भर्ती 2023: शुरू हुई 62000 वैकेंसी को भरने की प्रक्रिया
यूपी पुलिस में 62000 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) ने असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर व कर्मशाला कर्मचारी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा कि तिथि घोषित कर दी है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी) जनवरी 2024 माह के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। बोर्ड ने कहा कि अगर इसमें किस तरह का कोई बदलाव होता है तो इसकी सूचना वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दी जाएगी। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड सही समय पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट चेक करते रहें।ष
इस भर्ती के लिए पिछले साल मार्च माह में आवेदन लिए गए थे। तीनों तरह की भर्तियों से कुल 2430 पद भरे जाएंगे। रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक (असिस्टेंट ऑपरेटर) के 1374 और प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (हेड ऑपरेटर यांत्रिक) के 936 और कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर भर्ती होनी है।
52000 कांस्टेबल और एसआई आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 और सब इंस्पेक्टर के 2469 पदों पर भर्ती होनी है। जेल वार्डर के 2833 पदों पर भी बहाली होनी है। कांस्टेबल भर्ती में करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। वहीं यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई भर्ती परीक्षा में 12 से 15 लाख उम्मीदवारों के बैठने के उम्मीद जताई है। पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा। बताया जा रहा है कि यह अगले साल ही जारी हो पाएगा। लाखों अभ्यर्थियों का इसका इतंजार है।
यूपी पुलिस में 62 हजार पदों पर होनी है भर्ती
– कांस्टेबल – 52,699
– उप निरीक्षक यूपी एसआई – 2469
– रेडियो ऑपरेटर 2430
– लिपिक संवर्ग 545
– कंप्यूटर ऑपरेटर 872
– कंप्यूटर प्रोग्रामर 55
– जेल वार्डर 2833
– कुशाल खिलाड़ी 521
कुल पद – 62424