Wednesday, April 2, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsUP Police Bharti : यूपी पुलिस ने जारी किया कांस्टेबल, SI समेत...

UP Police Bharti : यूपी पुलिस ने जारी किया कांस्टेबल, SI समेत 62000 भर्तियों का ब्योरा, देखें पदवार विवरण


ऐप पर पढ़ें

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस ने आगामी भर्तियों का पदवार ब्योरा जारी किया है। इसमें कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर समेत 62424 वैकेंसी की पोस्टवाइज डिटेल दी गई है। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की जाएंगी। यूपी पुलिस ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में 2469 सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों, 52699 कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों, 2430 रेडियो संवर्ग, 545 लिपिक संवर्ग, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर/ प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर चल रही है। 

यूपी पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश कारागार एवं प्रशासनिक सुधार के अंतर्गत जेल वार्डर के 2833 पदों के सापेक्ष भर्ती की प्रक्रिया प्रस्तावित है। यूपी पुलिस में कुशल खिलाड़ी श्रेणी के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस के 521 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रचलित है। इस प्रकार कुल 62424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा यूपी पुलिस ने पिछले कुछेक सालों में संपन्न हुईं भर्तियों का ब्योरा भी जारी किया है। भर्ती बोर्ड के माध्यम से शासन ने वर्ष 2017 से 2023 तक 1,29,011 पुलिसकर्मियों को पदोन्नतियां भी की गईं। पिछले छह वर्षों में पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 1,54,211 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें वर्ष 2022 में सब इंस्पेक्टर के 9534 पदों समेत 10996 पदों पर भर्ती की गई। 

पूरी पारदर्शिता से होगी 62000 भर्ती: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान में यूपी पुलिस में 62000 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। ये भर्तियां भी पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ शुचितापूर्ण ढंग से संचालित कराई जाएंगी। नव चयनित 1148 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। किसी भी स्तर पर सिफारिश की कोई गुंजाइश नहीं होगी। 

 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने कहा कि 62424 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचना प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 52699 कांस्टेबल के और 2469 एसआई के पद हैं। परीक्षा सुरक्षा के साथ कराने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन के लिए यूएआई और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए डिजिलॉकर से संपर्क किया गया है। आइरिस व फेशियल रिकॉगनिशन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल होगा।

नोटिफिकेशन निकलने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB ) कुछ ही दिनों में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। 15 जुलाई तक कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। कांस्टेबल भर्ती में 12वीं पास युवा  uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर ऑनलाइन आएगा और ऑफलाइन ओएमआर शीट पर भरना होगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments