ऐप पर पढ़ें
UP Police Constable Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यूपी पुलिस कांस्टबल परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 या 14 फरवरी 2024 को परीक्षा के कुछ दिन पहले ही जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसााइट uppbpb.gov.in से जाकर अपने रोल नंबर व पासवर्ड आदि के जरिए एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
खास बात है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के करीब 60000 पदों पर हो रही भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 फरवरी 2024 को जारी कर दी गई थी। एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा के शहर या जिला आदि की जानकारी दी गई थी। एडमिट कार्ड में अब परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा का समय और तिथि व रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी होगी।
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को होने को प्रस्तावित है। यह परीक्षा रोजाना दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें:
– भर्ती बोर्ड की आधिकारिक uppbpb.gov.in पर जाएं।।
– होम पेज पर दिख रहे Notice पेज पर क्लिक करें।
– एडमिट कार्ड के लिंक “written examination under Direct Recruitment-2023 for the posts of Reserve Civil Police in Uttar Pradesh Police”. पर क्लिक करें।
– अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन दबाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
– भविष्य की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड प्रिंटआउट कराकर रख लें।