Home Education & Jobs UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस में 35000 से ज्यादा पदों पर जल्द शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया, 6 महीने से इंतजार

UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस में 35000 से ज्यादा पदों पर जल्द शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया, 6 महीने से इंतजार

0
UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस में 35000 से ज्यादा पदों पर जल्द शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया, 6 महीने से इंतजार

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से कांस्टेबल जीडी व फायरमैन के 35700 पर भर्ती का नोटिफिकेशन अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से साल 2022 के अप्रैल-मई 2022 में कांस्टेबल के 26 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित किए जाने के लिए संबंधित एजेंसियों से टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसी के साथ राज्य के लाखों युवाओं के मन में एक उम्मीद जगी थी कि साल 2022 के अंत तक यानी दिसंबर तक नई कांस्टेबल भर्ती शुरू हो जाएगी। लेकिन इंतजार में करीब 6 महीने का वक्त बीत गया और अभी तक कांस्टेबल भर्ती विज्ञापन नहीं जारी किया गया। हाल में यूपी पुलिस की ओर से इस भर्ती में करीब 9 हजार पद और बढ़ाए जाने की सूचना जारी की गई है। ऐसे में उम्मीद है कि अब जनवरी- फरवरी में यूपी कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है।

पूर्व में यूपी पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस इस भर्ती के लिए करीब 20 लाख आवेदन आ सकते हैं। लेकिन अब कुछ समय बीतने व पदों की संख्या बढ़ने के कारण आवेदन संख्या में भी वृद्धि हो सकती है।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार  कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। हालांकि अभ्यर्थियों आवेदन योग्यता व आयु सीमा के बारे में सटीक जानकारी के लिए यूपी पुलिस भर्ती विज्ञापन जारी होने का इंतजार करना होगा। राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। यानी बंपर आवेदन आने की उम्मीद है। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिलेबस:

परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।

[ad_2]

Source link