Home Education & Jobs UP Police Constable exam :कैसे तैयार होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की कटऑफ और पिछली भर्ती की कटऑफ भी जान लें

UP Police Constable exam :कैसे तैयार होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की कटऑफ और पिछली भर्ती की कटऑफ भी जान लें

0
UP Police Constable exam :कैसे तैयार होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की कटऑफ और पिछली भर्ती की कटऑफ भी जान लें

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable Bharti 2024-यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 17 और 18 तारीख को संपन्न हो गई है। अब उम्मीदवारों को इसकी आंसर की का इंतजार है। आंसर की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड की जा सकेगी। कुल मिलाकर अब उम्मीदवार नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। नतीजे जारी होने से पहले आंसर की और फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इससे पहले आपको बताते हैं कि इसकी कटऑफ कैसे तैयार की जाएगी और पेपर पर स्टूडेंट्स की क्या प्रतिक्रिया रही? आपको बता दें कि भर्ती के लिए कटऑफ तैयार करते समय कई चीजों को ध्यान में रखा जाता है। इसमें सबसे पहले होती है परीक्षा देने वालों की संख्या, इसके बाद कुल वैकेंसी को और एग्जाम का डिपिकल्टी लेवल और वर्ग के अलावा उम्मीदवारों के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा जाता है। 

आपको बता दें कि यूपी में पिछली कांस्टेबल भर्ती की बात की जाए तो यूपी पुलिस में साल 2019 में 49568 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकली थी। इसमें जनरल कैटेगरी की कटऑफ 185.34 गई थी। ओबीसी की कटऑफ 172.32, एससी की 145.39 और एसटी वर्ग की 114.19 गई थी। पहले भी लिखित परीक्षा 300 अंकों की ही थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस एवं पीएसी को कांस्टेबल के 49568 पदों पर भर्ती के लिए 19,38,643 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। लिखित परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों में से कुल रिक्तियों की संख्या को देखते हुए मेरिट के आधार पर 2.5 गुना ज्यादा यानी 1,23,921 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट व डीवी के लिए बुलाया गया था। अगर 2018 की यूपी पुलिस कांस्टेबल 41 हजार भर्ती की बात करें तो पुरुषों में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 225.03 , ओबीसी की 216.74, एससी की 187.99 और एसटी की 153.31 मार्क्स रही थी। लिखित परीक्षा 300 अंकों की ही थी।

इस बार एग्जाम पर यह रही स्टू़डेंट्स की प्रतिक्रिया

पेपर काफी अच्छा हुआ है। रीजनिंग में थोड़े कठिन सवाल आए थे। गणित के सवाल भी ठीक रहे। भरोसा है कि अच्छा नंबर आएगा, लेकिन पेपर लीक होने का डर सता रहा है।- पंकज यादव, अभ्यर्थी।

सामान्य ज्ञान के सवाल तो हल्के रहे लेकिन जो रीजनिंग आया था वह बहुत ही कठिन रही। हम सब को यह उम्मीद रही कि सामान्य स्तर तक के प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन पेपर बहुत ही कठिन रहा।- रोहन कुमार, अभ्यर्थी।

पेपर आसान था। तैयारी के हिसाब से अधिकांश सवाल मिलते-जुलते आए। हल करने में समय अधिक लगा। इससे दिक्कत हुई है। गणित के सवाल कुछ कठिन रहे।- शुभम राय, अभ्यर्थी।

गणित, सामान्य ज्ञान के अलावा पुलिस से संबंधित सवाल भी पूछे गए। जिन लोगों ने पढ़ाई पर ध्यान दिया होगा, उनका पेपर ज्यादा अच्छा हुआ होगा। मैंने अच्छे से तैयारी की थी। पेपर अच्छा हुआ है।- प्रशांत कुमार, अभ्यर्थी।

[ad_2]

Source link