Home Education & Jobs UP Police Constable Result : UPPBPB मृतक आश्रित कांस्टेबल व फायरमैन भर्ती का रिजल्ट घोषित

UP Police Constable Result : UPPBPB मृतक आश्रित कांस्टेबल व फायरमैन भर्ती का रिजल्ट घोषित

0
UP Police Constable Result : UPPBPB मृतक आश्रित कांस्टेबल व फायरमैन भर्ती का  रिजल्ट घोषित

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable Result : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) लखनऊ ने मृतक आश्रित कांस्टेबल महिला/पुरुष व फायरमैन के पद पर विभिन्न रिक्तियों के लिए हुई भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी यूपी पुलिस मृतक आश्रित आरक्षी (पुरुष/महिला) पदों के लिए हाल में चली चयन प्रक्रिया में भाग लिया हो वे अपना रिजल्ट यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे लिंक पर भी क्लिक कर अपना रिजल्ट पा सकते हैं।

UP Police मृतक आश्रित कांस्टेबल/फायरमैन भर्ती रिजल्ट 2023

यूपी पुलिस की ओर से 8 जून को कई भर्तियों का चयन परिणाम जारी किया गया है। इनमें 48 पद कांस्टेबल, 06 पद फायरमैन और कांस्टेबल 44 पदों का परिणाम है।

यूपी पुलिस मृतक आाश्रित 48 कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट नोटिस के अनुसार, यूपी पुलिस की ओर से 3 मई 2023 को जारी नोटिस के संदर्भ में इस परिणाम को ग्रहण करें जिसमें कहा गया है कि सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को मृतक मृतक आश्रित के रूप में आरक्षी नागरिक पुलिस (GD) के 48 पदों पर सेवायोजन के लिए अनुमोदित 48 अभ्यर्थियों की सूची के साथ अधियाचन उपलब्ध कराया गया है।

कुल 48 रिक्तियों के सापेक्ष 33 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।  5 अभ्यर्थी अचयनित और 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं।

[ad_2]

Source link