UP Police SI Bharti : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुरुषों एवं महिलाओं के लिए पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 295, पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 20, पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 624, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 32 तथा पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 358 पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है।
पदवार चयन परिणाम भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर शनिवार को देरा रात अपलोड कर दिया गया। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म तिथि सबमिट करके अपना प्राप्तांक भी देख सकते हैं। यह चयन परिणाम नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा कराए जाने वाले अभ्यर्थी के चिकित्सीय परीक्षण तथा उसके शैक्षिक योग्यता, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्रों की जांच और चरित्र सत्यापन में उपयुक्तता के अधीन होगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 : नई वैकेंसी में कांस्टेबल के 8500 और फायरमैन के 885 पद बढ़े
इस पदों पर के लिए बोर्ड को कुल 66832 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। आनलाइन लिखित परीक्षा में 38686 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरके विश्वकर्मा के अनुसार पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 158 और उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 16 पद रिक्त रह गए।
18 सब इंस्पेक्टर प्रोन्नत
डीजीपी मुख्यालय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्य कार्यरत 18 पुलिसकर्मियों को इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। यह आदेश पहली जनवरी 2023 से प्रभावी हो गया है। प्रोन्नति का लाभ कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दिया जाएगा।