UP Rains: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों का मौसम आज से बदल गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17-22 फरवरी के बीच तेज बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 19-22 फरवरी के बीच बारिश होगी। यूपी में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में चार दिन तक बारिश, ओले और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।
इस समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। आज सबसे कम तापमान हरियाणा के हिसार में 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, ओडिशा, पूर्वी एमपी और छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश भी हुई।
मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालीय क्षेत्र के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17-20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा कई जगह बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं, उत्तराखंड में 19 और 20 फरवरी को तेज बारिश होने वाली है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 19 फरवरी को बहुत तेज बरसात की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 फरवरी और उत्तराखंड में 18-21 फरवरी के बीच ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा, यूपी में भी बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-21 फरवरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20-22 फरवरी, और उत्तरी राजस्थान में 19-21 फरवरी और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20-22 फरवरी को हल्की से मध्यम बरसात होगी। इसे अलावा, पंजाब में 18-21 फरवरी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-21 फवरी, उत्तरी राजस्थान में 19-20 फरवरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 और 21 फवरी को आंधी तूफान और तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया गया है। इतना ही नहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 19 और 20 फरवरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को ओले गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि पूर्वोत्तर भारत में 21-24 फरवरी के दौरान बारिश देखने को मिलने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 21 फरवरी को तेज बरसात होगी। सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 18-19 फरवरी और ओडिशा में 18-20 फरवरी के बीच घना कोहरा छाने वाला है। पूर्वी भारत में अगले चार से पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा।