[ad_1]
UP Top 10 News: सीएम योगी की सख्ती के बाद रामपुर जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर शिकायतों का गलत निस्तारण करने में 21 अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, आईएमडी ने यूपी के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं पश्चिम यूपी के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। गुरुवार को बादल छाए रहेंगे।
यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट कोतवाली क्षेत्र स्थित दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट में गुरुवार तड़के दोस्त के घर पर दारू पार्टी के दौरान बीबीडी यूनिवर्सिटी की बी कॉम आनर्स की छात्रा 23 वर्षीय निष्ठा की गोली लगने से मौत हो गई।
पढ़ें यूपी की टॉप-10 खबरें
1- सीएम योगी की सख्ती पर एक्शन में आए रामपुर डीएम, 21 अधिकारियों को नोटिस
सीएम योगी की सख्ती के बाद रामपुर जिलाधिकारी ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। आईजीआरएस पर शिकायतों का गलत निस्तारण करने में 21 अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। इस मामले में रामपुर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने गहरी नाराजगी जताते हुए सभी को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2- UP Weather: यूपी में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग, आईएमडी ने यूपी के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। वहीं पश्चिम यूपी के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। यूपी में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3- लखनऊ: दोस्त के घर दारू पार्टी में चली गोली, बीबीडी की छात्रा की मौत, दो अरेस्ट
यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट कोतवाली क्षेत्र स्थित दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट में गुरुवार तड़के पार्टी के दौरान बीबीडी यूनिवर्सिटी की बी कॉम आनर्स की छात्रा 23 वर्षीय निष्ठा की गोली लगने से मौत हो गई। अपार्टमेंट में गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। निष्ठा इस अपार्टमेंट में रहने वाले अपने दोस्त आदित्य पाठक के रूम पर आयी थी। यहां पर पांच-छह और लोग पार्टी में थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गोवंश से टकराई बीजेपी विधायक की BMW, बाल-बाल बचे कार सवार, गोवंश की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की है। संतकबीर नगर के भाजपा विधायक लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। उनकी तेज रफ्तार गाड़ी के सामने अचानक गोवंश आ गया। उनकी बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं तीनों कार सवार बाल-बाल बच गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5- लापरवाही पर अमेठी संजय गांधी अस्पताल पर कार्रवाई ब्रजेश पाठक का अजय राय पर पलटवार
अमेठी के मुंशीगंज तहसील स्थित संजय गांधी अस्पताल पर यूपी में सियासत शुरू हो गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आरोपों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। ब्रजेश पाठक ने अपने बयान में पूरे मामले की जांच कमेटी ने की। रिपोर्ट में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई। ब्रजेश पाठक ने कहा कि महिला की मौत दुखद है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
6- अपने मोबाइल फोन पर बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड, पढ़िए कैसे क्या करना होगा
लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। क्योकि, अब आप स्वयं अपने ही फोन से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपडेट डाटा आयुष्मान कार्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
7- कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आसान होगा सफर, नहीं लगेगा जाम, इस तरह रहेगा डायवर्जन
कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग को जाममुक्त बनाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बुधवार को मंथन किया। पुलिस कमिश्नर डॉ. आरके स्वर्णकार के निर्देश पर डीसीपी ट्रैफिक ने यातायात विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। इसमें कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर के यातायात विभाग के अधिकारी रहे। शहर से लखनऊ तक का सफर सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलिवेटेड रोड बन रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
8- शोएब ने सौरभ बन कर युवती से की दोस्ती, रेप कर धर्म बदलने का बनाया दबाव
लखनऊ में महानगर की एक युवती से शोएब ने सौरभ नाम बता कर दोस्ती की। कई सालों तक अपनी पहचान को छिपाए रखा। शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले सौरभ के मोबाइल पर आई कॉल सुन कर युवती को हकीकत का पता चला। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी मारपीट करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही धर्म बदलने का दबाव बनाया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
9- शाहजहांपुर मुठभेड़ में 3 गो तस्कर पुलिस की गोली से जख्मी, सिपाही भी घायल
शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान गोकशी करने वाले गैंग के तीन सदस्य पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही को भी हाथ में गोली लगी है। तिलहर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद चारों घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
10- घूमने के बहाने घर से ले गए दूर, गन्ने के खेत में खींच दूसरे समुदाय के लड़कों ने किया गैंगरेप
बरेली के नवाबगंज में एक युवती को बरेली घूमने ले जाने की बात कह उसके ही गांव में दूसरे समुदाय के दो युवक उसे अपने साथ ले आए। बाद में उन्होंने उसे गन्ने के खेत में खींच उससे गैंगरेप किया। जिसकी उसने विरोध किया तो उन्होंने उससे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। चीख पुकार पर आए ग्रामीणों ने युवकों की जमकर पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी की अन्य खबरें और पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।
[ad_2]
Source link